फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   hattya

वोट के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या

Mon, 17 Aug 2015 02:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Mon, 17 Aug 2015 02:24 AM IST
विज्ञापन
गांव रैपुरा अहीर में शनिवार रात को वोट के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद से गांव में तनाव के हालात हैं। पुलिस फोर्स तैनात की गई है। वहीं आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

रैपुरा अहीर निवासी सत्यप्रकाश पुत्र बाबूलाल किसान था। परिवारीजनों ने बताया कि शनिवार रात को गांव में एक दुकान पर प्रधानी के चुनाव को लेकर कुछ लोगों के बीच चर्चा हो रही थी। आरोप है कि इस चर्चा में पूर्व प्रधान रोहन सिंह का पुत्र कौशलेश भी पहुंच गया। उसने सत्यप्रकाश से पूछा कि वह किस पार्टी को अपना वोट देगा। इस पर सत्यप्रकाश ने एक पार्टी का नाम लिया, जबकि कौशलेश किसी और पार्टी पर वोट डालने की कहने लगा। इस बात पर दोनों के बीच विवाद होने लगा। उनमें मारपीट शुरू हो गई। कौशलेश ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से फायर कर दिया। सत्यप्रकाश के पेट में गोली लगी। इससे गांव में अफरातफरी मच गई। परिवारीजन घायल सत्यप्रकाश को लेकर एसएन इमरजेंसी ले जाने लगे। रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद कौशलेश और उसका साथी मदन गोपाल फरार हो गए। परिवारीजनों ने हंगामा काटा। सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। सत्यप्रकाश के भाई प्रेमसिंह की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया है। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि बंदरों को पकड़ने के विवाद को लेकर छींटाकशी हुई थी। इसमें दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। इसी बीच फायरिंग की गई। इस दौरान गोली सत्यप्रकाश के पेट में लगी।
विज्ञापन


हत्या कर रेलवे ट्रैक पर डाली विकलांग युवक की लाश
फतेहपुर सीकरी। थाना क्षेत्र के गांव नगला जग्गे में युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार सुबह आगरा-बयाना रेल लाइन पर ग्राम नगला जग्गे के समीप एक युवक का शव मिला। शव की शिनाख्त कुछ देर बाद ग्रामीणों ने नगला जग्गे निवासी नारायण सिंह (35) पुत्र मानसिंह के रूप में की। वह एक पैर से विकलांग था। वह टेलर था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मेें मौत का कारण गला दबाने से आया है। परिवारीजनों ने चंद्रशेखर, उसका भाई जीतू और पिता कलुआ उर्फ मोहन सिंह के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed