फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Son Attacks Father With Axe Over Albester Dispute, Hand Severely Injured

बिहार: अल्बेस्टर वापस मांगने पर पिता से भिड़ा बेटा, कुल्हाड़ी से हमला कर हाथ किया गंभीर रूप से जख्मी

Tue, 06 Oct 2026 05:52 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Tue, 06 Oct 2026 05:52 PM IST
सार

मुंगेर के भिखाकिता गांव में अल्बेस्टर वापस मांगने को लेकर पिता-पुत्र में विवाद हो गया। आरोप है कि बेटे ने पहले ईंट से हमला किया, फिर कुल्हाड़ी से पिता के बाएं हाथ पर कई वार किए। घायल को सदर अस्पताल रेफर किया गया।

 

विज्ञापन
Son Attacks Father With Axe Over Albester Dispute, Hand Severely Injured
पुलिस मामले कीजांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

लड़ैयाटांड़ थाना क्षेत्र के भिखाकिता गांव में अल्बेस्टर को लेकर हुए विवाद में बेटे ने अपने पिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में मन्नू मांझी का बायां हाथ गंभीर रूप से कट गया। परिजन उन्हें धरहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए मुंगेर सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार, मन्नू मांझी ने गांव के ही नेगरा को अल्बेस्टर दिया था। सोमवार को वह अल्बेस्टर वापस मांगने पहुंचे। इसी दौरान उनका बड़ा पुत्र तूफानी मांझी भी वहां पहुंच गया। आरोप है कि तूफानी ने अल्बेस्टर देने से इनकार करते हुए पिता से गाली-गलौज की और उन्हें तमाचा मार दिया।

विज्ञापन


पढ़ें: 24 घंटे में पलटा सियासी खेल! जनसुराज से जुड़े राजकिशोर सिंह फिर भाजपा के साथ, जानें संदेश में क्या कहा?

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर मौजूद छोटे पुत्र खाजो कुमार ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया और पिता को दूसरे घर ले गया। कुछ देर बाद मन्नू मांझी पुराने घर लौटे तो आरोप है कि तूफानी वहां पहले से मौजूद था। उसने पहले ईंट से पिता पर हमला किया।


इसके बाद घर से कुल्हाड़ी लाकर उनके बाएं हाथ पर कई वार कर दिए। घटना के बाद परिजन घायल मन्नू मांझी को धरहरा सीएचसी ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मुंगेर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। लड़ैयाटांड़ थानाध्यक्ष विभांशु शेखर भास्कर ने बताया कि घटना की अभी तक थाना में कोई लिखित या मौखिक सूचना नहीं मिली है। आवेदन मिलने पर मामले की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed