फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Accused in murderous attack arrested

Rishikesh News: जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 06 Oct 2026 07:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
Accused in murderous attack arrested
ऋषिकेश। चंद्रेश्वर नगर में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी से चाकू भी बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

चंद्रेश्वर नगर गली नंबर-22 निवासी स्वाति सिंह पुत्री स्व. राजू सिंह ने बीते पांच अक्तूबर को कोतवाली में तहरीर दी थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि चार अक्तूबर की रात करीब 9:30 बजे गली नंबर 22 में उनके भाई योगेश सिंह पर अर्पित ने जान से मारने की नीयत से चाकू से वार कर दिया। हमले में योगेश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने एम्स रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक वाईएस बिष्ट ने बताया कि आरोपी अर्पित (19) को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि योगेश और उसके दोस्तों के साथ उसका विवाद हो गया था। इसी दौरान गुस्से में उसने योगेश पर चाकू से वार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed