{"_id":"5c8566de482a77d9314631bf9158d8bb","slug":"hattya-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता की हत्या में गवाह बेटे को गोलियों से भूना, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता की हत्या में गवाह बेटे को गोलियों से भूना, मौत
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Thu, 13 Aug 2015 02:11 AM IST
विज्ञापन
राजामंडी मार्केट में बदमाशों ने बुधवार रात दस बजे पुलिस चौकी के सामने अपनी गारमेंट की दुकान पर बैठे दिवंगत व्यापारी नेता हेमनदास के बेटों सुशील उर्फ राजू (32) और मनोज कुमार (48) पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। दहशत से बाजार बंद हो गया। बदमाशों के भागने के बाद दुकानदार घायलों को लेकर एसएन मेडिकल कालेज पहुंचे, जहां डाक्टरों ने सुशील को मृत घोषित कर दिया। सुशील अपने पिता की हत्या के मामले में चश्मदीद गवाह था।
आलोक नगर, जयपुर हाउस निवासी हेमनदास जैसवानी राजामंडी मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष थे। 28 नवंबर 2014 को चौथ वसूली का विरोध करने पर उनकी गोविंद नगर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। राजामंडी में सुनीता कलेक्शन से इनकी दुकान है। इसका जिम्मा मनोज और सुशील पर था। बुधवार की रात तकरीबन 10 बजे दोनों भाई दुकान बंद करने की तैयारी कर रहे थे। बिजली गुल होने से बाजार में अंधेरा था।
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि इसी बीच काली पल्सर पर आए तीन बदमाशों ने सुशील और मनोज पर गोलियां चलाना शुरू कर दिया। सुशील के सीने और बांह में दो गोली लगीं, जबकि मनोज के सीने में भी एक गोली धंस गई। बदमाशों ने पांच राउंड फायरिंग की। गोली लगने के बाद दोनों भाई जमीन पर गिर पड़े। मृतक के भाई महेश ने बताया कि पिता के हत्यारोपी प्रांजल, चेतन और प्रवीन जेल में बंद हैं। सुशील को लगातार धमकियां मिल रही थीं। पांच सितंबर को उसकी गवाही होनी थी। एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि हमलावरों की तलाश की जा रही है। उधर, मनोज को पुष्पांजलि हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी है।