फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   haryana police raid in mainpuri in ram rahim case

राम रहीम के गुर्गों की यूपी में तलाश, हरियाणा पुलिस ने मैनपुरी से उठाए छह लोग

Tue, 26 Sep 2017 04:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला मैनपुरी
टीम डिजिटल/अमर उजाला मैनपुरी Updated Tue, 26 Sep 2017 04:13 PM IST
विज्ञापन
haryana police raid in mainpuri in ram rahim case
राम रहीम - फोटो : self
डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम के गुर्गों की तलाश में हरियाणा पुलिस यूपी के मैनपुरी तक पहुंच गई है। यहां का एक युवक राम रहीम के आश्रम में गार्ड था। उसके अलावा मैनपुरी में डेरा सच्चा सौदा के आश्रम से संबंध रखने वाले पांच और लोगों को भी हरियाणा पुलिस ने उठाया है। 
विज्ञापन


सोमवार को हरियाणा पुलिस ने मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला रते में बने डेरा सच्चा सौदा के आश्रम और जुलापुरी में दबिश दी। यहां से आश्रम में गार्ड रहे रामस्वरूप और उसके दो साथी सतीश और अमर सिंह को भी पूछताछ के लिए उठाया है। इसी टीम ने करहल थाना क्षेत्र से भी तीन लोगों को उठाया लेकिन करहल पुलिस इससे इंकार कर रही है।
विज्ञापन


बता दें कि राम रहीम के शिष्यों की फौज मैनपुरी जिले में भी निवास करती है। 2009 में यहां करहल चौराहे के समीप पड़ाव में राम रहीम का सत्संग भी हुआ था। बताया जाता है कि यहां भंडारे के बाद बचा भोजन खाने से कई गायों की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

घर बताने को कहा और ले गए

राम रहीम की गिरफ्तारी के बाद सिरसा और कैथल पुलिस की छानबीन मैनपुरी तक पहुंच गई है। ऐसे में मैनपुरी के नई बस्ती गाड़ीवान निवासी रामस्वरूप पुत्र पातीराम को पुलिस ने सोमवार को उठा लिया। वह राम रहीम के आश्रम में गार्ड के रूप में पंजीकृत बताया गया है। 

सोमवार देर शाम सिरसा थाना क्षेत्र से सहायक उप निरीक्षक हम्मीर सिंह, सिपाही जगतार सिंह कुछ लोगों के साथ रामस्वरूप के घर पहुंचे। पुलिस ने रामस्वरूप को सतीश और अमर सिंह निवासी जुलापुरी गाड़ीवान थाना कोतवाली का घर बताने के लिए उन्हें साथ लिया। इसके बाद तीनों को गाड़ी में डालकर करहल चले गए। 

करहल से इन्हें उठाया

करहल के ग्राम मानिकपुरा से राम रहीम के आश्रम में भंगीदास पद रखने वाले जबर सिंह और उसके दो मित्रों को भी पुलिस ने उठाया है। परिवारीजनों का कहना है कि हरियाणा पुलिस ने उन्हें बताया कि इनके विरूद्ध कोई मुकदमा नहीं है। केवल मदद के लिए ले जा रहे हैं। यह वापस घर आ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed