{"_id":"58d2d2fa4f1c1bb6681a538e","slug":"haatyaa","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत पर सोते किसान की गंड़ासे से वार कर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत पर सोते किसान की गंड़ासे से वार कर हत्या

Updated Thu, 23 Mar 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
खेत पर सोते किसान की गंड़ासे से वार कर हत्या
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना ताजगंज के गांव करभना में मंगलवार रात खेत पर सोते किसान की गंड़ासा प्रहार कर हत्या कर दी गई। बचाने आए लोगों पर को भी हमलावर से घायल कर दिया। मामले में दो के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। ग्रामीणों ने फतेहाबाद रोड पर जाम लगाकर हंगामा किया।
गांव करभना निवासी छोटेलाल यादव (61) एक होटल में माली का कार्य करते थे। सात साल पहले रिटायर्ड हो गए थे। वह सपा कार्यकर्ता भी थे। मंगलवार रात खेत पर सो रहे थे। रात 1:45 बजे उन पर हमला बोल दिया। परिवारीजनों ने बताया कि हमलावर ने गंड़ासे से छोटेलाल के चेहरे पर एक और सिर में दो वार किए। छोटेलाल की चीख सुनकर पास के खेत में सो रहे बांकेलाल और उसके भाई शिव सिंह मौके पर पहुंचे। विरोध करने पर हमलावर ने दोनों को घायल कर दिया और हमलावर भाग गया। जानकारी पर ग्रामीण और परिवारीजन जुट गए। छोटेलाल यादव को अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं बांकेलाल और शिव सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बुधवार सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीण और जिला पंचायत अध्यक्ष के पति राजपाल यादव सहित अन्य लोग पहुंच गए। उन्होंने फतेहाबाद रोड पर जाम लगा दिया। पुलिस ने एक घंटे बाद आश्वासन देकर जाम खुलवाया। परिवारीजनों ने गांव के राजेश और दिनेश के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। मृतक के बेटे मुकेश का आरोप है कि राजेश खेत पर एक युवती से मिलने आता है। छोटेलाल ने उसे देख लिया था। वह टार्च दिखा देते थे, जिससे वह चला जाता था। इससे वह रंजिश मान बैठा। मंगलवार को भाई कृपाल को धमकी देकर गया था। रात में उसी ने पिता की हत्या की है।
विज्ञापन
परिवार में मचा कोहराम
छोटेलाल के आठ बच्चे हैं। बेटा प्रकाश, मुकेश, शैलेंद्र, रिंकू, कृपाल, रवि, बेटी सरोज और संगीता हैं। छोटेलाल की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।