{"_id":"588b9f004f1c1b9e7dcf5e8d","slug":"gunn","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगोदाम के पास पकड़ा अवैध असलहा का कारखाना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मालगोदाम के पास पकड़ा अवैध असलहा का कारखाना

Updated Sat, 28 Jan 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
अवैध असलहे की फैक्ट्री से बरामद तमंचा और समान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरीपर्वत थाना पुलिस ने बंद पड़े मालगोदाम के पास झाड़ियों में बनी झोपड़ी से अवैध असलहा का जखीरा बरामद किया है। साथ ही मथुरा के गोवर्धन के दौसेरस के विजय खाती को गिरफ्तार किया है। वह आगरा जोन में हथियार तस्करी के लिए बदनाम डिग्गो का भाई है। डिग्गो आर्म्स एक्ट में दस बार जेल जा चुका है।
पुलिस कोसूचना मिली थी कि चुनाव में गड़बड़ी फैलाने के लिए असलहा की खेप मंगाई गई है। विजय ने बताया है कि तमंचे बेचने के लिए ही लाए गए हैं। इंस्पेक्टर हरीपर्वत थाना ने प्रेस वार्ता में बताया कि विजय के पास से 315 बोर के 20 नए तमंचे, 25 से 30 तमंचों को तैयार करने की सामग्री और तमंचे बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं। उसके साथियों का पता लगाया जा रहा है।
कागारौल में भी पकड़े अवैध हथियार
कागारौल पुलिस ने दौरेठा गांव में अवैध असलहा की सरसों के खेत में चलाई जा रही फैक्ट्री पकड़ी है। यहां से 15 तमंचे और चार कारतूस बरामद किए गए। ये 315 और 32 बोर के हैं। पुलिस ने पनवारी गांव के दो भाइयों विनोद उर्फ गुल्ली तथा बच्चू सिंह को गिरफ्तार किया है। इनके पास से तमंचे बनाने के उपकरण भी मिले हैं।