{"_id":"5fa567d58ebc3eefba413489","slug":"gun-firing-on-car-of-bjp-leader-son-gunner-injured-up-crime-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के पुत्र की कार पर बरसाईं गोलियां, गनर घायल, पिता की हो चुकी है हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के पुत्र की कार पर बरसाईं गोलियां, गनर घायल, पिता की हो चुकी है हत्या
Sat, 07 Nov 2020 12:16 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 07 Nov 2020 12:16 AM IST
सार
चालक के अनुसार वह लोग अंडा लेने के लिए रेलवे स्टेशन के सामने रुके थे। इसी बीच अचानक छह-सात हमलावरों ने कार को चारों ओर से घेरकर फायरिंग शुरू कर दी। करीब 30 राउंड फायर हुए। फायरिंग से कार के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन
जिला अस्पताल पहुंचे भाजपा नेता शिवम और पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मैनपुरी के रेलवे स्टेशन के सामने शुक्रवार शाम भाजपा नेता के पुत्र की कार पर हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। करीब 30 राउंड फायर किए गए। गोली लगने से गनर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के समय भाजपा नेता के पुत्र कार में नहीं थे। एसपी ने जिला अस्पताल और मौके पर पहुंचकर जांच की है। हमले की वजह पुरानी रंजिश बताई गई है।
शुक्रवार शाम करीब पौने छह बजे भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष स्वर्गीय मदन चौहान के पुत्र शिवम चौहान की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। गोली लगने से सरकारी गनर हरेंद्र कुमार (32) पुत्र प्रीतम सिंह निवासी पुलिस लाइन गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, चालक शरीफ खान निवासी केशोपुर बरनाहल ने गाड़ी की सीट के नीचे छिपकर जान बचाई।
चालक के अनुसार वह लोग अंडा लेने के लिए रेलवे स्टेशन के सामने रुके थे। इसी बीच अचानक छह-सात हमलावरों ने कार को चारों ओर से घेरकर फायरिंग शुरू कर दी। करीब 30 राउंड फायर हुए। फायरिंग से कार के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। भाजपा नेता शिवम चौहान ने जिला अस्पताल पहुंचकर चालक से घटना की जानकारी ली। यहां से एसपी अजय कुमार पांडेय ने उन्हें पुलिस सुरक्षा में घर भेजा।

करहल कट पर शिवम ने बदल दी थी कार
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष स्वर्गीय मदन चौहान के पुत्र शिवम चौहान ने आगरा से लौटते वक्त करहल कट पर अपनी कार बदल दी थी। वह दूसरी कार से घर चले गए। इससे वह सुरक्षित बच गए। पुलिस की पांच टीमें हमलावरों की तलाश में जुटी हुई हैं।
भाजपा नेता शिवम चौहान ने बताया कि वह शुक्रवार को आगरा गए थे। शाम को वापस लौटते वक्त उन्होंने एक्सप्रेसवे के करहल कट पर अपनी कार बदल ली थी। वह दूसरी कार से घर आ गए। जबकि गनर के साथ चालक पहले वाली कार को लेकर चला गया।
वारदात के बाद से शिवम चौहान और उनका परिवार दहशत में है। वहीं हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगी हैं। एसपी ने पांच टीमों का गठन किया है। स्वाट टीम और स्पेशल टॉस्क स्क्वैड भी हमलावरों की तलाश में जुटे हैं।

पुरानी रंजिश बताई जा रही है हमले की वजह
भाजपा नेता की कार पर हुए हमले की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी। बता दें एक जनवरी 2017 को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मदन चौहान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। पूर्व जिलाध्यक्ष की हत्या के लिए शामली और मुजफ्फरनगर से चार शूटर बुलाए गए थे। पेट्रोल पंप पर हुई फायरिंग में एक कर्मचारी की मौत हो गई थी। वहीं एक शूटर भी करहल क्षेत्र में मार गिराया गया था।
गनर को लेकर चालक अस्पताल पहुंचा
फायरिंग की वारदात से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। आसपास के दुकानदार दुकानें बंद करके भाग खड़े हुए। वारदात के बाद चालक क्षतिग्रस्त कार से घायल गनर को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। डॉक्टरों के अनुसार गनर को दो गोली लगी हैं। यहां से गनर को मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया है।
एसपी ने की जांच
वारदात के बाद एसपी अजय कुमार पांडेय, सीओ सिटी अभय नरायन राय व कोतवाली पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचकर वारदात के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद अधिकारियों ने कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी चेक किए हैं।
वारदात के बाद जिलेभर की पुलिस सक्रियता से हमलावरों की तलाश कर रही है। पुलिस की अलग-अलग टीमें संभावित स्थानों पर दबिश भी दे रही हैं। जल्द ही हमलावर गिरफ्तार किए जाएंगे। -अभय नरायन राय, सीओ सिटी।