फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Goyal had twice the income tax raid

गोयल पर दो बार पड़ा है आयकर छापा

Wed, 22 Feb 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Wed, 22 Feb 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
Goyal had twice the income tax raid
100 करोड़ की तेल चोरी के मुख्य आरोपी मनोज गोयल - फोटो : अमर उजाला
रिफाइनरी से तेल चोरी का आरोपी मनोज गोयल अपनी काली कमाई को लेकर आयकर विभाग के निशाने पर रहा है। 15 साल में दो बार मनोज गोयल पर आयकर सर्च की कार्रवाई हो चुकी है। चार साल पहले भी 12 नवंबर को पेट्रोल पंप माफिया के नाम से चर्चित रहे मनोज गोयल पर आयकर सर्च की गई थी। नेहरू नगर स्थित उसके घर समेत इसके 13 ठिकानों पर आयकर विभाग ने कार्रवाई की थी। तब इसने पांच करोड़ रुपये की अघोषित आय तुरंत सरेंडर की और करीब 10 करोड़ रुपये की डिमांड इनकम टैक्स विभाग ने निकाली, जिस पर गोयल ने अपील की। फिरोजाबाद में स्कूल और फिर सारा हत्याकांड में नाम आने के बाद मनोज गोयल की फाइल आयकर विभाग ने फिर से खोल दी है। आयकर विभाग की इन्वेस्टिगेशन विंग मनोज गोयल के सभी प्रतिष्ठानों, होटलों, पेट्रोल पंपों, स्कूल और रीयल एस्टेट की आय की जांच कर रही है। मनोज गोयल के आयकर रिटर्न का चार सालों का ब्यौरा जांचा जा रहा है। रिफाइनरी केस सामने आने के बाद तो मनोज गोयल इन्वेस्टिगेशन विंग के अधिकारियों के निशाने पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed