फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   gokas

पुलिस पर फायरिंग, पब्लिक ने गोकश को दबोचा

Sun, 31 Jan 2016 02:40 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा Updated Sun, 31 Jan 2016 02:40 AM IST
विज्ञापन
gokas
 मारुति एस्टेट में शनिवार तड़के तकरीबन चार बजे कार में गाय ठूंसकर ले जाते पांच गोकशों को पुलिस ने घेर लिया। आमने-सामने से फायरिंग होने लगी। गोकश कार को कोठी मीना बाजार रोड पर ले गए। पुलिस ने भी गाड़ी दौड़ा दी। इसी बीच गोकशों की कार नाले की दीवार से टकरा गई और वे कार से उतरकर भागने लगे। एक को पब्लिक ने दबोच लिया। उसकी पिटाई लगाने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं, दोपहर में उसका साथी भी पकड़ा गया।
विज्ञापन

पांच गोकश मारुति कार में अवधपुरी से मारुति एस्टेट की ओर आ रहे थे। बोदला चौकी इंचार्ज राघवेंद्र सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने कार को रोकने का प्रयास किया तो फायरिंग कर दी। पुलिस ने पीछा शुरू कर दिया। गोकशों ने तीन राउंड फायर किए। बाद मेें पुलिस ने भी पांच राउंड फायर किए। कोठी मीना बाजार रोड पर कार नाले की दीवार से टकरा गई। इस पर पांचों गोकश कार से उतरकर भागने लगे। इनमें से एक सिरकी मंडी में महिला शौचालय में छिप गया। वहां मौजूद महिलाओं ने शोर मचा दिया तो आसपास के लोग जुट गए। उन्होंने गोकश को पकड़कर जमकर पिटाई लगाई। बाद में उसे लोहामंडी थाने ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया। उधर, पुलिस ने गाय को मुक्त कराया। गोकश पकड़े जाने की जानकारी पर विहिप और बजरंग दल के नेता थाने पहुंच गए। उन्होंने कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने आश्वासन देकर उन्हें शांत किया। जगदीशपुरा पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी लल्लू निवासी नई बस्ती, छीपीटोला है। वहीं उसके साथी नोबस्ता निवासी फुरखान को भी दबिश देकर पकड़ लिया गया। फरार साथियों में इमरान, सनी और गोरा हैं। उनकी तलाश की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थाने पर पहुंचने वालों में विहिप प्रांत उपाध्यक्ष सुनील पारासर, संजय मल्होत्रा, विनोद शर्मा, बंटी ठाकुर, दिग्विजय नाथ तिवारी, भूपेेंद्र शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अज्जू चौहान, कशिश चौधरी, देव शर्मा, मनोज चौहान आदि हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed