{"_id":"5925c6514f1c1ba71653658d","slug":"girls-have-been-sold-in-brothels-of-agra-after-love","type":"story","status":"publish","title_hn":"इश्क के जाल में फंसाकर छोड़ गया बदनाम गलियों में ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इश्क के जाल में फंसाकर छोड़ गया बदनाम गलियों में
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Wed, 24 May 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने कश्मीरी बाजार के बाद बुधवार को सेव का बाजार के कोठों पर छापामार कार्रवाई की। यहां से पश्चिम बंगाल के 24 परगना की तीन युवतियां मुक्त कराई गईं। इनमें से दो प्यार में छली गईं। उनके साथ युवकों ने प्यार का नाटक किया। बहला फुसलाकर यहां लाए और कोठों पर बेच दिया। एक को महिला नौकरी का झांसा देकर बेच गई थी। कोठों की संचालक महिलाओं की तलाश की जा रही है।
यह कार्रवाई कोलकाता पुलिस की सूचना पर की जा रही है। कोलकाता से पुलिस की एक टीम भी आई हुई है। सूचना थी कि पश्चिमी बंगाल से बहला फुसलाकर लड़कियां यहां लाई गई हैं और उन्हें कोठों पर बेच दिया गया है। पुलिस ने मंगलवार को ऐसी चार युवतियां मुक्त कराई थीं।
इन्हें बहला फुसलाकर अपहरण किया गया था। इसके बाद इन्हें कोठों पर बेच दिया गया। इनसे देह व्यापार कराने के आरोप में नौ महिलाएं और चार पुरुष गिरफ्तार किए गए थे। इन सभी को बुधवार को कोर्ट के सामने पेश किया गया। वहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
अभी तक सात युवतियां कोठों से मुक्त कराई जा चुकी हैं। चार मंगलवार को कश्मीरी बाजार से और तीन बुधवार को सेव का बाजार से। पुलिस ने बताया कि इनका मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज कराया जाएगा। मेडिकल परीक्षण भी कराया जाएगा।
मुकदमे देह व्यापार और मानव तस्करी की धारा में दर्ज किए जा रहे हैं। सेब का बाजार और कश्मीरी बाजार में देह व्यापार कई सालों से हो रहा है। पुलिस चार छह महीने में कार्रवाई करती है। दो दिन अभियान चलाया जाता है। फिर पुलिस शांत बैठ जाती है। इसके बाद जिस्म का कारोबार ज्यों का त्यों चलने लगता है।