फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   girl in mainpuri was abused unnaturally before murder and rape

दुष्कर्म ही नहीं हत्या से पहले मासूम के साथ की गई हर दरिंदगी

Sat, 12 Aug 2017 08:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो/अमर उजाला मैनपुरी Updated Sat, 12 Aug 2017 08:08 PM IST
विज्ञापन
girl in mainpuri was abused unnaturally before murder and rape
rape
मैनपुरी पुलिस लाइन परिसर में आरआई के आवास के पीछे ही मासूम बालिका की हत्या से पहले उसके साथ हर दरिंदगी की गई। दुष्कर्मी ने उसके साथ कुकर्म भी किया। इसके बाद तेजाब से जलाया और ईंट से चेहरा कुचलने के साथ उसका गला भी रेता गया था। ऐसी दिल दहलाने वाली वारदात करने वालों को पुलिस 36 घंटे बाद भी दबोच नहीं सकी है। 
विज्ञापन


बताया गया है कि कोतवाली क्षेत्र में मासूम के साथ पुलिस लाइन परिसर में ही दरिंदगी का खेल खेला जाता रहा। पर, पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। एक कालोनी से स्कूल गई छह वर्षीय बच्ची स्कूल से वापस लौटते समय अचानक गायब हो गई। परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिसकर्मी भी औपचारिकता निभाकर लौट गए। 
विज्ञापन


वहीं शुक्रवार शाम बच्ची का शव पुलिस लाइन परिसर में आरआई आवास के पीछे खेत में मिला। बालिका के साथ दुष्कर्म, कुकर्म, गला रेत कर हत्या की गई थी। वहीं उसकी जांघ पर तेजाब भी डाला गया था। चिकित्सक की मानें तो चेहरे को ईंट जैसी किसी वस्तु से कुचला गया है। बालिका के साथ दुष्कर्म और हत्या पुलिस लाइन परिसर के बाहर हुई या अंदर। यह अभी पुलिस के लिए पहेली है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे सुलझाने के ‌लिए अब तक करीब 30 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है।  पुलिस लाइन परिसर में शव मिलने के बाद जहां चर्चाओं का बाजार गर्म है। वहीं लोगों में भी आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

पुलिस लाइन के पीछे से ही गायब हुई बच्ची

पुलिस जहां घटना को कहीं और होने की बात कह रही है। वहीं आसपास के लोग में कुछ और ही चर्चाएं हैं। बच्ची जिस स्कूल में पढ़ती थी वहीं के अध्यापक ने ही बताया कि बालिका स्कूल से दोपहर में नानी के घर खाना खाने गई थी। वहीं स्कूल के बच्चों के मुताबिक छुट्टी होने के बाद वह पहले तो कालोनी से बाहर कुछ दूर तक गई। 

फिर पैदल ही अन्य बच्चों के साथ पुलिस लाइन परिसर की ओर जाती दिखी थी। उधर, घटना के बाद डॉग स्क्वायड भी उक्त स्थान से कुछ दूरी पर ही पहुंचा था। सूत्रों की मानें तो वहां से एक टाफी का रैपर भी मिला है, जो टाफी बच्ची ने दुकान से खरीदी थी। 

इसके आगे की जांच पुलिस गोपनीयता के आधार पर कर रही है। पुलिस संदिग्धों से पूछताछ तो कर रही है। मगर अभी तक किसी भी पुलिसकर्मी से पूछताछ नहीं की गई। जब शव पुलिस लाइन के अंदर मिला है तो हो सकता है कि घटना में कोई पुलिसकर्मी ही शामिल हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed