फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   girl fight with man to save herself from rape

गंदी नीयत लेकर घर में घुसे युवक से भिड़ गई किशोरी और बचा ली आबरू

Thu, 28 Sep 2017 06:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Thu, 28 Sep 2017 06:45 AM IST
विज्ञापन
girl fight with man to save herself from rape
demo pic
आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में पड़ोसी युवक ने घर में अकेली किशोरी को दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। आबरू बचाने के लिए किशोरी पड़ोसी युवक से भिड़ गई। युवक ने उसके साथ मारपीट कर दी। बाद में लोगों के आने पर भाग निकला। पीड़िता की मां ने मुकदमा दर्ज कराया है। बुधवार को आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


बताया गया है कि आगरा के जगदीशपुरा क्षेत्र निवासी महिला जूता फैक्ट्री में काम करती है। महिला ने बताया कि पड़ोसी युवक उसकी 17 साल की बेटी पर बुरी नीयत रखता है। 25 सितंबर को वह काम से गई थी। पति और बेटा भी फैक्ट्री गए थे। बेटी घर पर अकेली थी। 
विज्ञापन


इसका फायदा उठाकर पड़ोसी युवक घर में घुस आया और बेटी से दुष्कर्म का प्रयास किया। आबरू बचाने के लिए बेटी युवक से भिड़ गई। युवक ने बेटी का मुंह दबा दिया और उसको लात-घूंसों से पीटा। बेटी ने शोर मचाया। इस पर आसपास के लोगों के जुटने पर युवक धमकी देकर भाग गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान बेटी के चोट आई हैं। परिवारीजनों के आने पर बेटी ने घटना की जानकारी दी। पीड़ित परिवारीजनों ने पुलिस से शिकायत की है। इंस्पेक्टर थाना जगदीशपुरा ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed