फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   gangrape with teachers of agra in tundla

आगरा की शिक्षिका से गैंगरेप, हाईवे किनारे फेंककर भागे आरोपी

Tue, 28 Nov 2017 08:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला टूंडला (फिरोजाबाद)
ब्यूरो/अमर उजाला टूंडला (फिरोजाबाद) Updated Tue, 28 Nov 2017 08:41 PM IST
विज्ञापन
gangrape with teachers of agra in tundla
rape
कानपुर से बीमार पिता को देखकर आगरा लौट रही आगरा की शिक्षिका ने दो युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि दुष्कर्म के बाद आरोपी उसे हाईवे किनारे एक खंडहर में फेंककर भाग गए। होश आने पर शिक्षिका ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


बताया गया है कि कानपुर देहात निवासी युवती आगरा के एक स्कूल में शिक्षिका है। वह कानपुर में अपने बीमार पिता को देखकर सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे ट्रेन से टूंडला पहुंची थी। स्टेशन से वह आगरा जाने के लिए सुभाष चौराहे पर बस का इंतजार कर रही थी। इसी बीच वहां बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे और स्वयं भी आगरा जाने की बात कहते हुए आगरा छोड़ने को कहा।
विज्ञापन


पुलिस को दी तहरीर में ‌शि‌क्षिका ने बताया कि आगरा के लिए कोई वाहन न होने पर वह उनके साथ बाइक पर बैठ गई। इस बीच प्यास लगने पर उसने युवकों से पानी मांगा तो युवकों ने एक खुली में बोतल पानी लाकर दिया। पानी पीने के बाद बेसुध हो गई। जब होश आया तो वह हाईवे किनारे पेट्रोल पंप के सामने बंद पड़े होटल के खंडहर में थी। उसके कपड़े अलग पड़े थे और शरीर में चोट के निशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने 100 नंबर पर फोन कर घटना की सूचना दी। सूचना पर सीओ डॉ. धर्मेंद्र यादव और थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को मौके से दोनों युवकों के परिचय पत्र व अन्य सामान मिला। पीड़ित शिक्षिका ने पहचान पत्रों के आधार पर शिनाख्त करते हुए आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

मामले में पुलिस ने दिनेश कुमार निवासी सराय दारूपा थाना खंदौली, आगरा हाल निवासी शांति डेरी टूंडली और रवि निवासी सराय दारूपा थाना खंदौली, आगरा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है तथा पूछताछ कर रही है।

सीओ डॉ. धर्मेंद्र यादव ने बताया कि दुष्कर्म पीड़िता अपने को आगरा में शिक्षिका बता रही है। उसकी तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है लेकिन पीड़िता के बयानों से घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। घटना की जांच की जा रही है, जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed