फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   gangrape victim in mainpuri was forced to married the accused

पंचों के तुगलकी फरमान का आज भी दंश झेल रही ये गैंगरेप पीड़िता

Fri, 08 Sep 2017 07:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बरनाहल (मैनपुरी)
ब्यूरो/अमर उजाला बरनाहल (मैनपुरी) Updated Fri, 08 Sep 2017 07:49 PM IST
विज्ञापन
gangrape victim in mainpuri was forced to married the accused
rape - फोटो : Demo Pic
आगरा में कागारौल के एक गांव की पंचायत का फरमान चर्चा में है। पंचों ने घर से बहलाकर ले जाई गई किशोरी के परिवार को ही गांव निकाला ‌दे दिया। ऐसे ही मैनपुरी में भी पंचायत का तुगलकी फरमान एक दुष्कर्म पीड़िता की जिंदगी बर्बाद कर चुका है। 
विज्ञापन


दो साल पहले जिस आरोपी ने युवती के साथ दुष्कर्म किया था। पंचायत के बाद उसी से उसकी शादी करा दी गई थी। बाद में आरोपी ने रेप पीड़िता को ही जान से मारने की कोशिश की। अब अपनी जान बचाकर पीड़िता अपने मायके में रह रही है।
विज्ञापन


बताया गया है कि मैनपुरी के एक गांव में 19 जून 2015 को एक युवती को गांव दिहुली निवासी गौरव साथी सोनू निवासी गांव मनौना और एक अज्ञात की मदद से अगवा कर ले गया था। नगला धर्मपाल के बाहर बने प्राइवेट नलकूप पर युवती के साथ तीनों आरोपियों ने गैंगरेप किया था। ग्रामीणों के आ जाने पर आरोपी वहां से भाग गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती ने इस घटना के बाद पेड़ से फांसी लगाकर जान देने की कोशिश भी की थी लेकिन छज्जे से पैर फिसलने की वजह से वह बरामदे में गिरकर घायल हो गई थी। बाद में आगरा रेफर किया था। 21 जून को युवती के परिवारीजनों ने बरनाहल थाने में अभियोग पंजीकृत कराया था।

पंचों ने सुनाया ये फैसला

बाद में एक पंचायत में तय किया गया कि युवती की शादी आरोपी गौरव के साथ करवा दी जाए। इस तुगलकी फरमान के बाद दुष्कर्म पीड़िता की शादी आरोपी से करवा दी गई थी। उधर पुलिस ने भी मामले मे फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी। 

शादी के कुछ समय बाद ही गौरव ने पत्नी के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया था। परेशान होकर पीड़िता मायके चली गई थी। चार अक्टूबर 2016 की रात आरोपी गौरव ने ससुराल जाकर पत्नी को गोली मार दी थी। 

इस घटना की रिपोर्ट पीड़िता की मां ने पति गौरव, सास, ससुर, जेठ के विरुद्ध दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी गौरव को तमंचा सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा। इस घटना के बाद दहशत में आई दुष्कर्म पीड़िता अब मायके में रहने लगी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed