फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   gabbar singh

भ्रष्टाचारियों को सबक सिखाने आ गया है ‘गब्बर’

Sun, 18 Sep 2016 12:43 AM IST
भ्रष्टाचारियों को सबक सिखाने आ गया है ‘गब्बर’
भ्रष्टाचारियों को सबक सिखाने आ गया है ‘गब्बर’ Updated Sun, 18 Sep 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
gabbar singh
भ्रष्टाचारियों को सबक सिखाने आ गया है ‘गब्बर’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
एक बार फिर गब्बर आ रहा है। एक और घोटाले को सबके सामने लाने। यह अक्षय कुमार की फिल्म ‘गब्बर इज बैक’ का डायलॉग नहीं बल्कि गुमनाम गब्बर सिंह के धमकी भरे पत्र की लाइनें हैं। उसने सेंट जोर्जेज कालेज की दोनों यूनिटों में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। स्टिंग आपरेशन के अलावा भ्रष्टाचार के अन्य सबूत जुटाने का दावा किया है। कालेज के जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई न करने पर उसने खुद सजा देने की चेतावनी दी है। एडीएम सिटी को इस मामले की जांच के निर्देश हुए हैं।
विज्ञापन

हाल ही में जिलाधिकारी कार्यालय पर एक गुमनाम गब्बर सिंह का चार पेज का पत्र मिला। इसे खोलते ही कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। उन्हें पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म ‘गब्बर इज बैक’ की कहानी याद आ गई। इसमें गब्बर बने अक्षय कुमार अपनी टीम के साथ उन अधिकारियों और कर्मचारियों को खुद सजा देता है, जो भ्रष्टाचार में लिप्त होते हैं। इस गुमनाम गब्बर सिंह ने पत्र के माध्यम से कालेज को बचाने का हवाला देते हुए इसके प्रबंधन पर भ्रष्टाचार के छह आरोप लगाए हैं। इसमें एडमिशन, फर्नीचर, परीक्षा, खेलकूद, सेलरी और शिक्षकों की भर्ती में घोटाले के आरोप हैं। यह पत्र उसने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री तथा शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारियों को भी मय सबूत के साथ भेजने का दावा किया है। ये किसी की शरारत है, महकमे में हड़कंप मचाने की साजिश या फिर व्यवस्था से आजिज आए किसी व्यक्ति द्वारा सबक सिखाने की योजना, इसकी सत्यता जांचने के लिए जिलाधिकारी कार्यालय ने इस पत्र को जांच के लिए एडीएम सिटी के लिए भेजा है।
विज्ञापन


पहली बार आया ऐसा पत्र
कलेक्ट्रेट में कार्यरत कर्मचारियों का कहना है कि ऐसा शिकायती पत्र पहली बार आया है। गब्बर सिंह बने शिकायतकर्ता ने आरोपियों से गुनाह कबूल करने का सुझाव दिया है। साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों को भी चेतावनी दी है कि कार्रवाई न होने की स्थिति में वह सबूतों को सार्वजनिक कर देगा। इसमें आरोपी की मदद करने वाले भी फंसेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed