फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   funeral of cabinet minister relative in mathura

मथुरा में कैबिनेट मंत्री के रिश्तेदार की हत्या में ये सच आया सामने

Mon, 15 Jan 2018 10:05 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला कोसीकलां (मथुरा)
क्राइम डेस्क, अमर उजाला कोसीकलां (मथुरा) Updated Mon, 15 Jan 2018 10:05 AM IST
विज्ञापन
funeral of cabinet minister relative in mathura
गांव में तैनात फोर्स - फोटो : अमर उजाला
आगरा-दिल्ली हाईवे पर बसे गांव गौंहारी हुए थोक के विवाद में उपजी रंजिश के चलते प्रधान को अपनी जान से हाथ थोना पड़ा।
विज्ञापन


पूर्व प्रधान चौधरी सरमन सिंह के परिवार की सर्वप्रियता के कारण 1997 में दूसरे थोक में हुए विवाद से उनके घर पर कहर बरपा था। बताते हैं कि पूर्व प्रधान के पिता चौधरी सुखीचंद दूसरे मोहल्ले में बच्चों को लेकर हो रहे विवाद में समझाने पहुंच गए थे। 

बकौल ग्रामीण वहां नामजदों ने उन पर हमला बोलकर उनकी एवं एक अन्य ग्रामीण खचेरा की हत्या कर दी थी। यहीं से गांव में इस रंजिश की शुरुआत हुई। इस मामले में आरोपी प्रदीप के पिता राधाचरन सिंह समेत 11 लोगों को नामजद कराया गया था। 
विज्ञापन

केस की कर रहे थे पैरवी

सभी की गिरफ्तारी के बाद जमानत भी मिल गई। मामले की पैरवी पूर्व प्रधान चौधरी सरमन सिंह ही कर रहे थे। फिलहाल मामला न्यायालय में चल रहा था। घटना के बाद से आरोपियों के कुछ परिवारीजन हरियाणा के पलवल में जा बसे। 

पूर्व प्रधान के पुत्र देवेंद्र बताते हैं कि अब मामला परिणाम की ओर था। अगली तारीखों में उनकी सजा पर फैसला होना था। हालांकि अभी इसकी तारीख भी निश्चित नहीं हुई थी। 

इसको लेकर नामजद हमलावर प्रदीप, धर्मवीर पुत्र राधा चरन, सतीराम पुत्र रेखपाल ने योजनाबद्ध तरीके से पूर्व प्रधान चौधरी सरमन सिंह को शनिवार की रात में उस समय गोली मार दी जब वे दौताना स्थित अपने फार्म हाउस से वापस गांव की ओर लौट रहे थे। गोली मारने के बाद बदमाश दिल्ली की ओर भाग निकले।

अंत्योष्टि में हजारों लोग हुए शामिल

पूर्व प्रधान सरमन सिंह के शव का रात एक बजे पोस्टमार्टम कराया गया। रात को पोस्टमार्टम के बाद शव को गांव लाया गया है। रविवार को गमगीन माहौल में पूर्व प्रधान की अंत्योष्टि की गई। 

मुखाग्नि ज्येष्ठ पुत्र ब्लाक प्रमुख महेंद्र सिंह ने दी। हजारों की भीड़ की नम आखों में पुलिस के प्रति रोष दिखाई दे रहा था। अंत्येष्टि में कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी, पूर्व एमएलसी लेखराज चौधरी, रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी, विधायक अवतार सिंह भड़ाना, पूर्व एमएलसी जगत सिंह, भाजपा नेता एसके शर्मा समेत तमाम लोग मौजूद रहे 
विज्ञापन

तो बंद होगी मंडी

खाद्यान्न विक्रेता व्यापारी संघ के अध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह ने कहा है कि अगर पूर्व प्रधान के हत्यारे जल्द नही पकड़े गए तो मंडी अनिश्तिकालीन बंद की जाएगी। चौधरी ने कहा कि सरमन सिंह पूर्व प्रधान के साथ व्यापारी भी थे।

रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने गौंहारी पहुंचकर पूर्व प्रधान के परिजनों का ढांढ़स बंधाया। उन्होंने कहा कि योगी सरकार में प्रजा कितनी सुरक्षित है यह सभी के सामने हैं। 

अपराधों का ग्राफ अचानक बढ़ा है। कानून नाम की कोई चीज नहीं रह गई। जयंत चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार के सारे दावे फेल हो चुके हैं। हर तरफ दहशत का माहौल है। लोग कहीं भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed