फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fraud for job in dubai by placement agency in agra

दुबई में नौकरी का सपना दिखाया और 32 लाख लेकर भागी प्लेसमेंट एजेंसी

Tue, 23 May 2017 07:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Tue, 23 May 2017 07:50 PM IST
विज्ञापन
fraud for job in dubai by placement agency in agra
धोखाधड़ी - फोटो : file
दुबई में नौकरी का सपना दिखाकर 40 युवकों से 80-80 हजार रुपये ठग लिए जाने का मामला सामने आया है। इस ठगी के लिए हरीपर्वत के संजय प्लेस में केएस टूर एंड ट्रेवल्स कंपनी नाम से एजेंसी खोली गई थी। सभी युवकों से मार्कशीट और पासपोर्ट जमा करा लिए गए। इसके बाद पैसे लेकर कंपनी अपना किराए का दफ्तर खाली कर रातो रात भाग गई। इसकी जानकारी मिलने पर पीड़ितों ने हरीपर्वत थाना पर तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन


ठगी का शिकार हुए आगरा के अमित, दिनेश, धीरज, कमल सिंह, प्रदीप, ब्रिजेश, मथुरा के राजीव, हरीश, जय ने बताया कि दो महीने पहले कंपनी ने दफ्तर खोला था। बताया था कि दुबई में कई कंपनियों में अलग-अलग काम के लिए युवकों की आवश्यकता है। इसके लिए कंपनी ने साक्षात्कार लिया। करीब 40 युवक पहुंचे थे। 
विज्ञापन


उनसे 10वीं और 12वीं की मार्कशीट तथा पासपोर्ट लेकर रख लिए। सिक्योरिटी मनी के रूप में 80-80 हजार रुपये लिए। पिछले आठ दिन से कंपनी का दफ्तर बंद है। कंपनी संचालकों के मोबाइल फोन स्विच्ड आफ है। जानकारी पर पता चला कि दफ्तर किराए पर था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके मालिक ने कह दिया कि उसे नहीं पता कि वे लोग कहां गए।  पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। उनके मोबाइल नंबर के जरिए उनका नाम पता मालूम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed