फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   four youth arrested for beaten the mentally ill man in firozabad

बच्चा चोर बताकर विक्षिप्त व्यक्ति को पीटने में चार युवक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

Mon, 12 Aug 2019 12:24 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 12 Aug 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
four youth arrested for beaten the mentally ill man in firozabad
वीडियो से ली गई तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के टूंडला में बच्चा चोरी की अफवाह के बाद एक विक्षिप्त व्यक्ति को पीटने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। साथ ही अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। 
विज्ञापन


शनिवार को सुभाष चौराहा पर बच्चा चोरी के आरोप में भीड़ ने एक विक्षिप्त व्यक्ति को पीट दिया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह उस व्यक्ति को भीड़ से बचाया। घटना के वीडियो को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने कुछ युवकों को चिन्हित किया। 
विज्ञापन


पुलिस ने देर रात दबिश देकर रवि निवासी छितरई थाना पचोखरा, शीलेंद्र निवासी मोहम्मदाबाद, कालू यादव निवासी मोहम्मदाबाद और बौबी उर्फ बृज निवासी सरस्वती नगर थाना टूंडला को गिरफ्तार कर लिया, जिन्हें रविवार को जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने कहा कि जनपद में बच्चा चोरी करने वाला कोई गिरोह नहीं है। यह सिर्फ अफवाह है। ऐसी अफवाह फैलाने वाले, बेगुनाहों को बच्चा चोर बताकर पीटने वाले अराजक तत्वों पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। 

एसपी सिटी ने बताया कि शनिवार को सुभाष चौराहा पर हुई घटना में चार युवकों को जेल भेजा गया है। अफवाह फैलाने वालों की सूचना पुलिस को दें, जिससे पुलिस ऐसे लोगों से निबट सके। ऐसी अफवाहों को फैलने से रोकने में पुलिस का सहयोग करें। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed