फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four smugglers arrested with methyl alcohol on Agra-Lucknow Expressway

चुनाव से पहले 45 हजार लीटर शराब बनाने की थी तैयारी, एसटीएफ ने बरामद किया 15 लाख का 'माल'

Sat, 16 Mar 2019 07:29 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 16 Mar 2019 07:29 PM IST
विज्ञापन
Four smugglers arrested with methyl alcohol on Agra-Lucknow Expressway
पुलिस की गिरफ्त में तस्कर - फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा के सोनीपत से अवैध तरीके से शराब बनाने के लिए दो कंटेनर में 15 लाख का मिथाइल अल्कोहल सीतापुर ले जाया जा रहा था। एसटीएफ ने आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा के पास कंटेनर पकड़ लिए। इस दौरान चार तस्कर भी हत्थे चढ़ गए।
विज्ञापन


एसटीएफ के मुताबिक, आरोपी गुलशन, साहिल, अंकित (निवासी गन्नौर, सोनीपत, हरियाणा) और विकास (निवासी राजीव नगर, गुड़गांव, हरियाणा) हैं। दो कंटेनर से 344 केन में मिथाइल एल्कोहल (रेक्टीफाइड स्प्रिट) बरामद हुआ। केन में तकरीबन 15136 लीटर मिथाइल एल्कोहल है। 
विज्ञापन


इसकी कीमत 15 लाख रुपये है। एक सेंट्रो कार, दो आधार कार्ड, एक ड्राइविंग लाइसेंस, तीन फर्जी बिल्टी, 6430 रुपये बरामद किए गए। इस मिथाइल अल्कोहल का प्रयोग अवैध शराब बनाने में किया जाना था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

45 हजार लीटर शराब तैयार की जानी थी

आरोपियों के खिलाफ थाना फतेहाबाद में धारा 60, 63, 72 आबकारी अधिनियम और धारा 420, 467, 468, 471 में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी ग्रामीण पूर्वी प्रमोद कुमार और सीओ प्रभात कुमार ने बताया कि मिथाइल अल्कोहल का इस्तेमाल चुनाव से पहले शराब बनाने के लिए किया जाना था। 

पुलिस की पूछताछ में सरगना गुलशन ने बताया कि मिथाइल अल्कोहल आगरा, मैनपुरी, कन्नौज, लखनऊ होते हुए सीतापुर लेकर जाते। इसे वह सोनीपत के राजेश से अवैध रूप से लेकर आए हैं। मिथाइल एल्कोहल से लगभग 45 हजार लीटर शराब तैयार की जानी थी। इससे तैयार शराब 200 रुपये प्रति लीटर की दर से बिकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed