फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Found alive 'dead' Shakuntala

भरतपुर में जिंदा मिली ‘मृत’ शकुंतला

Mon, 09 May 2016 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Mon, 09 May 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
Found alive 'dead' Shakuntala
फतेहपुर सीकरी के किला गेट से पुलिस को मिली - फोटो : demo pic
फतेहाबाद में ससुराल से लापता जिस शकुंतला को मायके वाले मृत समझ चुके थे, वह जिंदा निकली। 18 दिन बाद पुलिस को वह फतेहपुर सीकरी के किला गेट से मिली। वह भरतपुर में अपने परिचित की मदद से किराये पर कमरा लेकर रह रही थी। उसे परिवारीजनों के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन

एसपीआरए अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि डौकी निवासी शकुंतला की शादी 2010 में फतेहाबाद निवासी विजयपाल से हुई थी। 19 अप्रैल से वह लापता थी। घरवालों ने ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। हत्या की आशंका भी जाहिर की थी। 22 अप्रैल को शंकरपुर घाट पर यमुना में एक युवती का शव मिला। घरवालों ने इसके शकुंतला का शव होने का दावा किया और पोस्टमार्टम की मांग की। वहीं एक दूसरे परिवार ने इसे अपनी बेटी का शव बताया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि शव का पहले भी पोस्टमार्टम हो चुका है। मगर, शकुंतला के परिवारवाले इसे मानने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार भी खुद ही कर दिया।
विज्ञापन

बाद में पुलिस को जांच में पता चला कि शकुंतला भरतपुर मेें है। पुलिस टीम को वह वहां मिली। पूछताछ में उसने बताया कि पति फौज की तैयारी कर रहा था, लेकिन नौकरी नहीं लग सकी। वह आए दिन मारपीट करता था। उसके उत्पीड़न से परेशान होेकर वह घर छोड़कर भरतपुर में अपने परिचित के पास चली गई। उसने उसे किराये पर कमरा दिला दिया था। एसपीआरए ने बताया कि शकुंतला के परिवारीजनों ने गलत तरीके से लाश की शिनाख्त की। आशंका है कि ऐसा जानबूझकर किया गया है। अब गलत शिनाख्त करने के मामले में उन पर कार्रवाई के लिए विधिक राय ली जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



यमुना मिली लाश रोशनी की थी 
पोखर पांडे निवासी भूरी सिंह ने दावा किया था कि यमुना में मिला शव रोशनी का था। रोशनी की सरमथुरा थाना क्षेत्र में दुर्घटना में मौत हो गई थी। शव को पोस्टमार्टम के बाद यमुना में प्रवाहित कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed