फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Forensic lab scientist arrested for eve teasing in agra

जिम में युवती को घूरने में फॉरेंसिक लैब का वैज्ञानिक गिरफ्तार, कोर्ट से मिली जमानत

Sun, 30 Jun 2019 09:38 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 30 Jun 2019 09:38 AM IST
विज्ञापन
Forensic lab scientist arrested for eve teasing in agra
आरोपी वैज्ञानिक - फोटो : अमर उजाला
आगरा की थाना ताजगंज पुलिस ने युवती को घूरने और परेशान करने के आरोप में विधि विज्ञान प्रयोगशाला (फॉरेंसिक लैब) के वैज्ञानिक संजीव द्विवेदी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। दोपहर में उनको कोर्ट में पेश किया, जहां से जमानत मिल गई। आरोपी वैज्ञानिक प्रयोगशाला के बायोलॉजी डिवीजन में तैनात हैं।
विज्ञापन


ताजगंज क्षेत्र की युवती ने शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें कहा था कि वो फतेहाबाद रोड स्थित एक जिम में जाती है। यहां पर आरोपी वैज्ञानिक संजीव द्विवेदी निवासी फेज द्वितीय, प्रफुल्ल नगर, थाना ताजगंज आता है। 
विज्ञापन


आरोप है कि वैज्ञानिक उसको घूर-घूरकर देखता था। आरोपी ने उसका मोबाइल नंबर भी हासिल कर लिया। इसके बाद मैसेज करने लगा। उससे कॉल और मैसेज नहीं करने के लिए बोला। लेकिन उसने मैसेज करना बंद नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने 24 जून को वीमेन पावर लाइन 1090 पर काल करके शिकायत दर्ज कराई। इसके बावजूद आरोपी की हरकतें बंद नहीं हुईं। वो मैसेज भेज रहा था। पीड़िता ने शुक्रवार को पुलिस से शिकायत की। 

इसके बाद थाना ताजगंज में छेड़छाड़ (धारा 354 डी) में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दोपहर में कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत मिल गई।
 

'झूठे आरोप लगाए गए'

संजीव द्विवेदी को एसीजेएम प्रशांत कुमार की कोर्ट में पेश किया गया था। वैज्ञानिक की ओर से अधिवक्ता राजेंद्र सैनी, महावीर तिवारी और मनोज कुमार यादव ने जमानत प्रार्थनापत्र प्रस्तुत कर कहा कि संजीव पर झूठा आरोप लगाया है। जनता का कोई भी स्वतंत्र गवाह नहीं हैं। 

कोर्ट ने जमानतीय अपराध मानते हुए 20-20 हजार के दो जमानती और इतनी राशि के निजी मुचलके प्रस्तुत करने पर आरोपी को रिहा कर दिया। दीवानी परिसर में आरोपी वैज्ञानिक ने कहा कि उन्हें झूठा फंसाया गया है। उनके ऊपर लगे सभी आरोप गलत हैं। 

मैसेज बनेंगे सुबूत 

थाना प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि युवती का आरोप है कि आरोपी उसे काफी समय से परेशान कर रहा था। मैसेज करके कहता था कि मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। मैं आपको बहुत पसंद करता हूं। जिम वाले मेरे साथ हैं। मुझ से बात कर लो। इसकी कापी भी पीड़िता ने पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed