फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fog made the call, a Killed, five injured

कोहरा बना काल, एक की मौत, पांच घायल

Fri, 09 Dec 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आगरा
अमर उजाला ब्यूरो/आगरा Updated Fri, 09 Dec 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
Fog made the call, a Killed, five injured
रेलवे क्रासिंग पर पोल से टकराई मैक्स में जा घुसी मारुति वैन - फोटो : अमर उजाला
कोहरे में बुधवार रात अनियंत्रित मैक्स रेलवे क्रासिंग पर लगे पोल से टकरा गई। उसके पीछे आ रही मारुति वैन भी मैक्स में जा घुसी। हादसे में वैन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पांच लोग घायल हो गए। उन्हें सीएचसी से सैफई पीजीआई रेफर किया गया है।
विज्ञापन

अशोक नगर निवासी पवन उर्फ पप्पू (25) मारुति वैन चालक था। वह किराये पर वैन चलाता था। बुधवार की शाम गली गोपाल जी बाह से सवारियों को लेकर आगरा गया था। वहां से लौटते समय मध्य रात्रि कोहरे के चलते वह वैन से नियंत्रण खो बैठा। होलीपुरा रेलवे क्रासिंग पर लगे पोल से मैक्स टकरा गई थी। पवन की वैन भी पीछे से मैक्स से जा टकराई। हादसे में पवन की मौके पर ही मौत हो गई। वैन में सवार गली गोपाल जी निवासी मनीष (20), सुनील (26), करू (22), रामू (20) और अप्पू (24) घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। हादसे की सूचना पवन के परिवार को मिली तो कोहराम मच गया। हादसे की जानकारी पर पवन की पत्नी सावित्री बेसुध हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed