फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Flirting opposition organically

छेड़खानी के विरोध पर बवाल

Fri, 29 Apr 2016 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Fri, 29 Apr 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
Flirting opposition organically
शादी समारोह में बार बालाओं से छेड़खानी कर रहे थे दबंग - फोटो : demo
थाना बासौनी क्षेत्र के गांव उमरैठापुरा में बुधवार रात को बरात चढ़ते वक्त रंगशाला में नाच रही बार बालाओं से दबंगों ने छेड़खानी कर दी। घरातियों और बरातियों ने इसका विरोध किया तो दबंगों ने घरातियों और बरातियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इससे भगदड़ मच गई। सूचना पर भी पुलिस नहीं पहुंची।
विज्ञापन

चंबल के बीहड़ में नदी किनारे बसे गांव उमरैठा पुरा निवासी रमेश की पुत्री की बरात बिन्दू नगरा जैतपुर से बुधवार को गांव आई थी। देर रात बारात चढ़ने के दौरान रंगशाला में डीजे के गानों पर बार बालाएं नाच रहीं थी। पड़ोस के गांव के कुछ लोग वहां पहुंच गए और बार बालाओं के साथ अश्लील हरकत करने लगे। जिसका बार बालाओं ने विरोध किया। बार बालाओं ने  इसकी शिकायत लड़का़ और लड़की पक्ष से की। इस पर बरातियों और घरातियों ने दबंगों को समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


इससे बौखलाए दबंगों ने  घराती और बारातियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इससे शादी समारोह में भगदड़ मच गई। ग्रामीणों की भीड़ जुटते देख दबंग मौके से भाग निकले। पीड़ितों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी लेकिन पुलिस घटना स्थल पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


अश्लील हरकत पर मैक्स चालक को बनाया बंधक
पिनाहट। गांव की किशोरियों से मैक्स में छेड़छाड़ करने से गुस्साए लोगोें ने चालक को बंधक बनाकर पीटा। इस दौरान कुछ लोगों ने उसकी मैक्स में आग लगाने की भी कोशिश की। सूचना पर गई पुलिस उसे छुड़ाकर थाने ले गई। आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पूरनपुरा निवासी किशनलाल के बेटे रिंकू की बरात बुधवार को धौलपुर के गोदूपुरा गांव में गई थी। उन्होंने बरात ले जाने के लिए भाड़े पर मैक्स की। बताया गया कि गुरुवार को बरात के लौटने के दौरान परिवार के लोगों ने दो किशोरियों को गाड़ी में अगली सीट पर (ड्राइवर के बराबर) बैठा दिया। घर पहुंचने पर दोनों किशोरियों ने अपने परिवारीजनों को बताया कि मैक्स चालक ने उनके साथ अश्लील हरकतें कीं। इसकी जानकारी गांव के लोगों को हुई तो उनका गुस्सा भड़क गया। उन्होंने चालक को बंधक बनाकर पीटा। कुछ लोगों ने गाड़ी में आग लगाने की कोशिश भी की। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। इसके बाद आरोपी को थाने ले गई। पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी सोनू निवासी नयापुरा, पिनाहट है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed