{"_id":"5a0083fe4f1c1bf3538bb82c","slug":"firozabad-unnatural-sex-by-minor-boy-with-younger-child","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साल छोटे किशोर के साथ खेल रहे किशोर की बिगड़ी नीयत, अकेला पाकर किया ये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक साल छोटे किशोर के साथ खेल रहे किशोर की बिगड़ी नीयत, अकेला पाकर किया ये
ब्यूरो/अमर उजाला टूंडला (फिरोजाबाद)
Updated Tue, 07 Nov 2017 07:41 AM IST
विज्ञापन
कुकर्म
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद में थाना टूंडला क्षेत्र के एक गांव में कक्षा 10 के छात्र से 11वीं के छात्र ने कुकर्म किया। एक ही स्कूल में पढ़ने वाले दोनों छात्र रोजाना साथ-साथ खेलते भी थे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया गया है कि टूंडला के गांव निवासी 10वीं का छात्र अपने घर पर अकेला था। ऐसे में रोजाना की तरह घर के पास ही रहने वाला उसी के स्कूल का 11वीं का छात्र उसके घर आ गया। दोनों खेल रहे थे। आरोप है कि तभी अचानक सीनियर छात्र की नीयत बिगड़ गई।
उसने जूनियर छात्र के निजी अंगों को छूना शुरू कर दिया। आरोप है कि जूनियर ने इसका विरोध किया तो सीनियर छात्र ने जबरदस्ती उसके साथ कुकर्म किया। इसमें छात्र बुरी तरह घायल हो गया। जब उसके परिवारीजन घर आए तो उसने रोते-रोते आपबीती बताई। इस पर उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन
इसके बाद पीड़ित के परिवारीजनों ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मेडिकल जांच के बाद आरोपी को हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी भानुप्रताप सिंह ने कहा मेडिकल जांच में कुकर्म की पुष्टि हुई है। सीनियर छात्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी नाबालिग होने पर उसे किशोर गृह भेजा जाएगा।