फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Firozabad Police Arrests Heroin Smugger

फिरोजाबाद: पुलिस ने कुख्यात तस्कर को किया गिरफ्तार, ढाई करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद

Mon, 08 Feb 2021 12:00 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 08 Feb 2021 12:00 AM IST
सार

  • पकड़ा गया तस्कर 30 वर्षों से नशे का कारोबार कर रहा है। उसके नेटवर्क में सफेदपोश, पुलिसकर्मी और कुछ स्थानीय स्तर के मीडियाकर्मी की भी शामिल हैं। इनके बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। 

विज्ञापन
Firozabad Police Arrests Heroin Smugger
फिरोजाबाद पुलिस ने हेरोइन की तस्करी करने वाला आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद में क्राइम ब्रांच एवं थाना उत्तर पुलिस ने शनिवार शाम को न्यू रामगढ़ की पुलिया से मादक पदार्थ की तस्करी और सट्टे का काम करने वाले तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 2.5 करोड़ की हेरोइन और पांच किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। एसएसपी अजय कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी थाना रसूलपुर का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ 20 मुकदमे दर्ज हैं। 

विज्ञापन


पुलिस की गिरफ्त में आए युवक का नाम जाबिर नाई है। वह गली नं. छह गालिब नगर (थाना रसूलपुर) का रहने वाला है। जाबिर नाई पिछले 30 वर्षों से शहर में नशे का कारोबार कर रहा था। लॉकडाउन के बाद वह हरियाणा के पानीपत और करनाल से मादक पदार्थ लाकर शहर में आपूर्ति करता था। इससे पहले वह बरेली और शाहजहांपुर से भी मादक पदार्थ लाता था। एसएसपी ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है। 
विज्ञापन


एसएसपी अजय कुमार पांडेय ने रविवार को प्रेसवार्ता कर बताया कि पुलिस टीम काफी समय से शहर में नशे का कारोबार करने वाले रैकेट के खुलासे में लगी थी। शनिवार शाम को सूचना मिली कि मादक पदार्थों की तस्करी करने का  मुख्य अभियुक्त रेहना रोड से होकर निकलेगा। एसपी सिटी मुकेशचंद्र मिश्र, सीओ सिटी हरिमोहन सिंह के निर्देशन में न्यू रामगढ़ की पुलिया के पास से एक व्यक्ति को बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में उसने नाम थाना रसूलपुर गली नंबर छह गालिब नगर निवासी मोहम्मद जाबिर नाई पुत्र महबूब खान बताया। तलाशी में उसके पास से एक पिट्ठू बैग में पांच सौ ग्राम हेरोइन (अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत ढाई करोड़ रुपये) और पांच किलोग्राम गांजा (कीमत करीब 50 हजार रुपये) बरामद किया। 

एसएसपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपने अन्य साथियों के नाम का भी खुलासा किया है। जो हरियाणा से माल लाने में चार लोग उसकी मदद करते थे। वहीं सात लोग शहर में सप्लाई करने का काम करते थे। उसने बताया कि उसका 90 प्रतिशत कारोबार थाना उत्तर, दक्षिण, रसूलपुर और रामगढ़ थाना क्षेत्र में है। 

कुछ सफेदपोश और पुलिसकर्मी भी शामिल
एसएसपी ने बताया मादक पदार्थ की सप्लाई करने में छह पुलिसकर्मी भी उसका साथ देते थे। दबिश पड़ने की जानकारी पुलिसकर्मी आरोपी को पहले ही दे देते थे। इसके साथ ही तीन पत्रकार हैं, जो मोबाइल से वीडियो बनाकर ठगी करते हैं। इसके साथ ही तीन सफेदपोश उसकी पैरवी करते थे। 

अवैध कारोबार से अर्जित संपत्ति की जाएगी जब्त 
एसएसपी ने कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले जाबिर नाई की अवैध कारोबार से बनाई गई संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी। इस नेटवर्क को ध्वस्त करने को पांच टीमें लगाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed