फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   firing in lohamandi

लोहामंडी में दो पक्ष भिड़े, चली गोलियां

Sun, 28 Jun 2015 02:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा Updated Sun, 28 Jun 2015 02:18 AM IST
विज्ञापन
firing in lohamandi
लोहामंडी थाने के सामने स्थित वाल्मीकि बस्ती में टोरंट का डीपी बाक्स लगाने को लेकर दो पक्षों में टकराव हो गया। पथराव और फायरिंग से अफरा तफरी मच गई। एक राहगीर घायल हो गया। बवाल की सूचना पर पुलिस पहुंची तो दोनों पक्षों के लोग फरार हो गए। पुलिस बलवाइयों को चिह्नित कर रही है।
विज्ञापन


वाल्मीकि बस्ती में टोरंट पावर भूमिगत बिजली की लाइन बिछाने के लिए खोदाई का काम करवा रही है। डीपी बाक्स लगाने का भी काम चल रहा है। पुलिस ने बताया कि शनिवार की दोपहर को मुन्नालाल के घर के सामने लगे विद्युत पोल पर डीपी बाक्स लगाया जा रहा था। इसका मुन्नालाल ने विरोध किया। उसका कहना था कि भूमिगत लाइन का काम पूरा होने पर विद्युत पोल हटा लिया जाएगा। ऐसे में डीपी बाक्स उसके घर पर लगाया जाएगा। वह डीपी बाक्स को बस्ती के अंदर लगाने की बात कर रहे थे। इसी मनोज आदि ने बस्ती में डीपी बाक्स लगाने का विरोध किया। उनका कहना था कि बस्ती नाले के किनारे सड़क से काफी नीचे बसी है। बरसात में यहां जलभराव हो जाता है। ऐसे में डीपी बाक्स में पानी भरने से करंट फैल सकता है। बाक्स को सड़क किनारे ही लगाया जाए। इसी को लेकर बस्ती के लोगों का मुन्नालाल पक्ष के लोगों से विवाद हो गया। बताते हैं कि शाम तकरीबन सात बजे दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। मारपीट के बाद जमकर पथराव हुआ। इस दौरान कई राउंड गोलियां भी चलाई गईं। इससे बस्ती में अफरा तफरी मच गई। राहगीर कैलाशचंद्र पत्थर लगने से घायल हो गए। बवाल की सूचना पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। बलवाई भाग निकले। इंस्पेक्टर लोहामंडी का कहना है कि किसी ने तहरीर नहीं दी है। पुलिस मुकदमा दर्ज करके बलवाइयों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed