फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   firing between hunter and villegers

मनौना में शिकारी और ग्रामीण के बीच फायरिंग

Sun, 09 Aug 2015 02:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा।
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा। Updated Sun, 09 Aug 2015 02:26 AM IST
विज्ञापन
firing between hunter and villegers
पिनाहट के मनौना गांव में शनिवार की शाम शिकारी और ग्रामीणों के बीच फायरिंग हो गई। लगभग आध घंटे हुई क्रास फायरिंग के बाद शिकारी दो बाइक छोड़कर भाग गए। ग्रामीणों ने एक शिकारी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। देररात पुलिस पकडे़ गए शिकारी के साथ भागे हुए साथियों की तलाश में उटंगन के बीहड़ में कांबिंग कर रही थी।
विज्ञापन


मनौना गांव के लोग शाम को खेतों से घर लौट रहे थे। तभी गांव से सटे उटंगन के बीहड़ से फायरिंग की आवाज आने पर ग्रामीणों ने समझा कि बदमाश आ गए। इस पर उन्होंने भी मोर्चा संभाल लिया। दोनों ओर से करीब आधा घंटा फायरिंग हुई। बदमाशों से मुठभेड़ की सूचना पिनाहट पुलिस को दी गई। ग्रामीणों की घेराबंदी से शिकारियों के पैर उखड़ गए। वे दो बाइक मौके पर छोड़ कर बीहड़ की ओर भाग गए। इस दौरान एक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। पकडे़ गए शिकारी को पुलिस ने हिरासत मेें ले लिया। बाइक भी कब्जे में ले ली गई। शिकारी ने बताया कि वह चार लोग नीलगाय का शिकार करने के लिए दो बाइकों से आये थे। देरशाम पुलिस उसे साथ लेकर भागे हुए शिकारियों की तलाश में उटंगन के बीहड़ में कांबिंग कर रही थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed