फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   firing and stone throwing in firozabad

यूपी के फिरोजाबाद में दो पक्ष के लोग भिड़े, पथराव, फायरिंग

Mon, 15 Jan 2018 10:02 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
क्राइम डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Mon, 15 Jan 2018 10:02 PM IST
विज्ञापन
firing and stone throwing in firozabad
घायल महिला का देखने जिला अस्पताल पहुंचे बसपा नेता - फोटो : अमर उजाला
यूपी के फिरोजाबाद में थाना दक्षिण के गांव लालऊ में बाइक निकालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के बाद दोनों ओर से पथराव के साथ फायरिंग हुई। इससे गांव में अफरातफरी मच गई। 
विज्ञापन


सूचना पर सीओ सिटी डा. अरुण कुमार सिंह और फोर्स पहुंच गई। दोनों पक्षों से घायलों को उपचार को जिला अस्पताल भेजा। महिला की हालत गंभीर ही होने के कारण आगरा रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में बसपा के नेता भी एकत्रित हो गए। 
विज्ञापन


थाना दक्षिण के लालऊ निवासी रॉकी पंडित बाइक लेकर गांव की ओर जा रहा था। रास्ते में खड़े अमर वाल्मीकि से बाइक निकालने को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। पथराव करना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पथराव होते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। इस बीच किसी ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से महिला सुनीता घायल हो गई। पथराव फायरिंग की सूचना मिलने पर सीओ सिटी डा.अरुण कुमार सिंह, एसएस आई दक्षिण प्रहलाद सिंह, थानाध्यक्ष उत्तर के साथ क्यूआरटी सहित काफी फोर्स के साथ पहुंच गए। 

पुलिस ने दर्ज किया केस

फोर्स के पहुंचते ही पथराव और फायरिंग करने वाले लोग भाग गए। घायल सुनीता (40) पत्नी महेंद्र सिंह को आगरा रेफर किया है। इसके साथ ही ऊषा देवी पत्नी पप्पू को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कर लिया है। 

दूसरे पक्ष से शिवशंकर दुबे (40) पुत्र बलराम सिंह एवं देवेंद्र पुत्र कैलाशचंद्र घायल हो गए। इधर विवाद की जानकारी होते ही मामले ने राजनीतिक रंग लेना शुरू कर दिया। बसपा जिलाध्यक्ष चौधरी सालिग सिंह, लोकेश कुमार सहित काफी लोग पहुंच गए। 

वहां दूसरे पक्ष से भाजपा नेता पहुंचे। एसएसआई दक्षिण ने बताया कि राकी पंडित एवं अमर वाल्मीकि के बीच विवाद के बाद पथराव हुआ है। पथराव में चार लोग घायल हुए हैं। दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर ही जांच करके कार्रवाई की जाएगी। 

थाना दक्षिण क्षेत्र के गांव लालऊ में वाल्मीकि और ब्राह्मण समाज के बीच विवाद होने के कारण गांव में फोर्स तैनात कर दिया है। एसएसआई दक्षिण पुलिस फोर्स के साथ देरशाम तक गांव में कैंप किए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed