फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fire brigade vehicle was running all night

दिवाली पर पूरी रात दौड़ती रहीं दमकलें

Fri, 13 Nov 2015 01:50 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Fri, 13 Nov 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन
fire brigade vehicle was running all night
दीपावली के मौके पर पटाखों से कई जगह हादसे हुए। इस दौरान लाखों का नुकसान हुआ। फायरब्रिगेड की गाड़ियां शाम से रात तक एक स्थान से दूसरे स्थान तक दौड़ती रहीं।
विज्ञापन

बुधवार की शाम करीब सवा सात बजे बालूगंज में अनुराग आटो ट्रेडर्स की दुकान में आग लग गई। यहां आग से लाखों का नुकसान हुआ। एमडी जैन इंटर कालेज के परिसर में विजय नगर के सोनू गोयल का टेंट का सामान लगा था। रात करीब एक बजे टेंट की बल्लियों में पटाखे से आग लग गई। कुछ ही देर में आग फैल गई। लपटें तेज होने पर कर्मचारियों ने आग बुझाने की कोशिश की मगर सफलता नहीं मिली। आग की लपटें तेज होने पर कालेज के पीछे स्थित बस्ती के लोगों में दहशत फैल गई। सूचना पर आठ दमकलों ने आग पर काबू पाया। कागारौल के गांव खेरिया में भूसे की बुर्जी में आग लग गई। पटाखों से ही सिविल लाइंस में खड़ी कार में आग लग गई। यहां कारों की लंबी लाइन लगी थी। दमकल कर्मियों ने आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। रात दो बजे ताजगंज के गांव नौफरी में करब में आग लग गई। रात दस बजे मानस नगर में खाली प्लाट में झाड़ियों में आग लगी। शाहगंज के इंदिरा कालोनी में जूता कारखाने की कतरन में आग लग गई। इसी तरह गुरुवार की सुबह भी दो स्थानों पर अग्निकांड हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed