{"_id":"583f10ee4f1c1b626bde54e6","slug":"fir-on-kalpataru-buildtech","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल्पतरु बिल्डटेक के मालिक सहित चार नामजद ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कल्पतरु बिल्डटेक के मालिक सहित चार नामजद
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Nov 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
चार मकान की बुकिंग करके धन हड़पने का आरोप
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजय प्लेस स्थित कल्पतरु बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड के मालिक अशोक राना सहित चार के खिलाफ थाना जगदीशपुरा में धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि कंपनी की फरह स्थित योजना में चार मकानों की बुकिंग कराकर धोखे से लाखों की रकम हड़प कर ली गई। पीड़ित ने जिलाधिकारी से शिकायत की। इसके बाद कार्रवाई हुई।
भीम नगर, जगदीशपुरा निवासी महेश चंद्र सोनी की घर के पास दुकान है। महेश ने बताया कि ढाई साल पहले उसकी दुकान पर जटपुरा (लोहामंडी) निवासी संजय अग्रवाल आया। उसने खुद को संजय प्लेस स्थित कल्पतरु बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड का कर्मचारी बताया। संजय ने फरह स्थित मथुरा हाईवे पर बन रहे मकानों की जानकारी दी।
इसके बाद अपने आफिस ले गया। यहां पर कंपनी मालिक अशोक राना, कर्मचारी सुनील, विपिन और अन्य ने बात की। अशोक राना ने कहा कि मकान बन गए हैं। इसके लिए फार्म भर दो। इस पर महेश ने चार मकान बुक करा दिए। इनमें दो मकान (तीन बीएचके) अपने और दो मकान (तीन बीएचके) पत्नी शारदा देवी के नाम करा दिए। बाद में पता चला कि मकान नहीं बने हैं। उनकी बुनियाद तक तैयार नहीं हुई है। जब इस बारे में संजय और अशोक राना से बात की तो उन्होंने आश्वासन दिया कि दो महीने में बनकर तैयार हो जाएंगे। एडवांस के तौर पर महेश से तकरीबन 3.40 लाख रुपये भी जमा करा लिए। प्रत्येक महीने चारों मकानों की किस्त के रूप में 40 हजार रुपये चेक से भी देते रहे।
विज्ञापन
आरोप है कि इसके बावजूद आज तक कोई बुनियाद नहीं भरी गई। फरह पर कोई योजना भी नहीं चल रही थी। इस पर महेश ने किश्त देना बंद कर दिया। जब रुपये वापस मांगे तो अशोक राना टालमटोल करते रहे। पीड़ित ने थाने पर शिकायत की। सुनवाई नहीं होने पर मानवाधिकार आयोग, एससीएसटी आयोग, प्रधानमंत्री कार्यालय, आईजी आफिस सहित अन्य कार्यालयों पर शिकायत की। हालांकि बाद में डीएम से शिकायत की। इसके बाद तीन दिन पहले थाना जगदीशपुरा में अशोक राना और उनके तीन कर्मचारियों पर धोखाधड़ी सहित अन्य आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया।