{"_id":"599c51964f1c1b431c8b4660","slug":"fight-over-death-of-dog-in-firozabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुत्ते की मौत पर हो गया बवाल, महिलाओं को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुत्ते की मौत पर हो गया बवाल, महिलाओं को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला जसराना (फिरोजाबाद)
Updated Tue, 22 Aug 2017 09:15 PM IST
विज्ञापन
Fight
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद के कस्बा जसराना में रामलीला मैदान में रह रहे राजस्थान और मध्य प्रदेश के घुमंतू जाति के लोगों ने पीट पीटकर एक कुत्ते को मार डाला। लोगों ने उन पर जानवरों को मारकर खाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और डेरों में रह रही महिलाओं को पीट दिया, पुरुष भाग खड़े हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनके डेरों को हटवा दिया।
जसराना के तहसील के सामने रामलीला मैदान में डेरा डालकर रह रहे घुमंतू प्रजाति के लोग गांवों में जाकर सामान बेचते हैं और जड़ी बूटियां बेचते हैं। मंगलवार सुबह लोगों ने देखा कि डेरों के लोगों ने एक कुत्ते को पीट-पीट कर मार डाला।
यह देखकर तहसील पर मौजूद लोगों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने डेरे पर मौजूद महिलाओं की बुरी तरह पिटाई कर दी। वहां रहने वाले पुरुष डरकर भाग गए। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर हंगामा कर रहे लोग भाग गए।
विज्ञापन
थाना जसराना के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि डेरों के लोगों द्वारा कुत्ता मारने की सूचना मिली थी। लोगों के हंगामा करने पर डेरों को रामलीला मैदान से हटवा दिया है।