फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Female engineer was driving the company of swindle

महिला इंजीनियर चला रही थी ठगी की कंपनी

Thu, 21 Jul 2016 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 21 Jul 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
Female engineer was driving the company of swindle
माय पार्टनर डॉट कॉम के जरिए सैंकड़ों युवकों से की गई ठगी - फोटो : अमर उजाला
शादी कराने के नाम पर युवकों से ठगी करने वाले गैंग की सरगना छत्तीसगढ़ के रायपुर की प्रतिमा नाम की महिला इंजीनियर निकली है। इस गिरोह में और भी कई युवतियां शामिल हैं। लेकिन पुलिस ने फिलहाल चार युवकों को पकड़ा है। गिरोह के दस सदस्य फरार बताए गए हैं। गिरोह का दफ्तर खंदारी में था। यहां से चार लैपटॉप, दो कंप्यूटर, 27 मोबाइल और 27 ही रजिस्टर मिले हैं। रजिस्टरों में उन सैंकड़ों युवाओं के नाम हैं जिनसे ठगी की गई है।
विज्ञापन

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में तीन छत्तीसगढ़ के हैं। ये हैं  रायपुर का बैस , चांपा का राजकुमार  और बिलायीगढ़ का अमित। इनके अलावा  प्रदीप द्विवेदी मध्य प्रदेश के सीधी का है। इनके पूछताछ में पता चला कि ये लोग आगरा में पिछले दो साल से ठगी कर रहे थे।
विज्ञापन

माय पार्टनर डॉट कॉम नामसे वेबसाइट बना रखी थी। इस पर आवेदन मांगते थे। तीन चार युवतियों को भी ठगा है। बाकी सभी युवक हैं। साइट पर जो बैंक एकाउंट नंबर दिए हैं,  वे सभी फर्जी हैं। एक ही युवती की अलग अलग पोजीशन में प्रोफाइल पिक्चर लगाते थे। इनमें से पांच - छह युवतियां गैंग में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके अलावा कई फोटो इंटरनेट के जरिए ले रखे थे। आवेदक का फोन नंबर लिया जाता था। वह जिस युवती को पसंद करता, उससे बात कराने का वादा किया जाता। इसकेबाद गैंग की वही युवती बनकर गैंग की महिला सदस्य फोन करती। उसे झांसे में लेकर एकाउंट में चार हजार जमा कराए जाते। 
बता दें, गिरोह को साइबर सेल और हरीपर्वत थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में पकड़ा है। इसकी शिकायत बदायूं के रिटायर्ड  कांस्टेबल रामचरण ने की थी।
--। नोएडा में किया फ्रॉड 
गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि आगरा से पहले उन्होंने पार्टनर डॉट कॉम नाम से ही नोएडा में आफिस खोला था। वहां भी इसी तरह ठगी की। लेकिन वहां जाल में कम लोग फंसे। इसलिए आगरा चले आए।

--। पुलिस ने  ॅकुंवारा ॅ बनकर पकड़ा 
साइबर सेल ने गिरोह को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। एक सिपाही ने कुंवारा बनकर आवेदन किया। फोन पर बातें की। इसके बाद पूरी डिटेल हासिल कर दी। और फिर हरीपर्वत पुलिस को साथ लेकर छापा मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed