{"_id":"58a739824f1c1b5833d8841f","slug":"fatima","type":"story","status":"publish","title_hn":" फातिमा के खाते में कोलकाता से भेजी गई लाखों की रकम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फातिमा के खाते में कोलकाता से भेजी गई लाखों की रकम

Updated Fri, 17 Feb 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
rupee kolkata
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एत्माद्दौला के सुशील नगर की मस्जिद वाली गली से गिरफ्तार की गई जाली करेंसी की बंग्लादेशी सौदागर फातिमा उर्फ लीची के बैंक खाते में कोलकाता से लगातार रकम भेजी जा रही थी। यह 30 हजार से लेकर एक लाख रुपये तक थी। पिछले दो सालों में लाखों रुपये जमा कराया गया। एटीएस ने खाते की पड़ताल की तो यह जानकारी सामने आई। अब उसे पैसा भेजने वालों का पता लगाया जा रहा है।
42 साल की लीची मूल रूप से बांग्लादेश के चापई नवाबगंज जिले के शिवगंज की रहने वाली है। एत्माद्दौला में उसकी शादी शेर अली से हुई। वह 14 साल की उम्र में बगैर वीजा के बांग्लादेश से बार्डर क्रास करके आई थी। इसके बाद कुछ दिन कोलकाता में रही। इसके बाद आगरा आई।
यहां 28 साल से रह रही थी। पिछले 11 सालों से वह जाली करेंसी के रैकेट से जुड़ी थी। शिवगंज का ही रहने वाला उसका पड़ोसी अनवार उल इस्लाम उसे जाली नोटों की सप्लाई दे रहा था। उसके जेल चले जाने केबाद गिरोह का सरगना अपल उर्फ एप्पल शेख नाम का शख्स नकली नोट भेजने लगा।
विज्ञापन
वह दिखावे के लिए सब्जी बेचने का काम करती थी। इसकी आड़ में सब्जी मंडी में जाली नोट चलाती थी। साथ ही आगे भी सप्लाई करती थी। अब एनआईए के सामने सवाल यह है कि जब उसके पास जाली करेंसी आ रही थी तो उसके खाते में रकम किसने और क्यों जमा कराई। क्या उसे यह पैसा स्लीपिंग मॉड्यूल के रूप में काम करने के बदले मिला।
उसके घर जाली करेंसी गिरोह के सदस्य आकर रुकते थे। अनवार तो एक एक महीने ठहरा था। इसी दिशा में खातों की जांच की जा रही है। एनआईए ने यह जिम्मा एटीएस को सौंपा है। अभी तक उसका एत्माद्दौला क्षेत्र का ही एक खाता चेक किया गया है। इसमें 20 , 30, 50 हजार और एक एक लाख रुपये जमा कराए जाने की जानकारी सामने आई है। इसके खाते में तीन लाख रुपये जमा मिले हैं। इससे पहले लाखों रुपये आते रहे हैं। इन्हें वह निकाल चुकी थी।
अनवार से होगा फातिमा का सामना
आगरा। एनआईए की कोलकाता शाखा के डिप्टी एसपी कंचन मित्रा के नेतृत्व में आई टीम बंग्लादेशी फातिमा उर्फ लीची को अपने साथ ले गई है। उसे आगरा की कोर्ट में पेश किया गया था। यहां एनआईए के प्रार्थना पत्र पर सीजेएम ने उसका चार दिन का ट्रांजिट रिमांड दे दिया। उसे कोलकाता में स्पेशल जज एनआईए कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसके बाद एनआईए उसे और अनवार को रिमांड पर लेगी। दोनों का आमना सामना कराया जाएगा। दोनों ने पूछताछ में जो जानकारी दी है, उसके बारे में सवाल किए जाएंगे।