{"_id":"5fb9f3108ebc3e5be50e9997","slug":"father-killed-son-for-money-in-kasganj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रुपयों की खातिर बेटे की हत्या, फोन पर कलयुगी बाप ने बताया- कमरे में बंद है लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रुपयों की खातिर बेटे की हत्या, फोन पर कलयुगी बाप ने बताया- कमरे में बंद है लाश
Mon, 23 Nov 2020 12:01 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 23 Nov 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
मृतक आकाश का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला मामो में जमीनी विवाद में सौतेली मां और पिता ने बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी मां बाप फरार हो गए। वारदात के 24 घंटे बाद सूचना मिलने पर पुलिस ने हत्यारोपी मां बाप को गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारे के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
घटना का शिकार नगला मामो निवासी आकाश (24) पुत्र रामरतन हुआ है। शुक्रवार रात लगभग 9 बजे रामरतन ने अपनी दूसरी पत्नी विमला के साथ मिलकर पहली पत्नी के पुत्र आकाश के साथ मारपीट की और गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को घर में ही चारपाई पर डालकर दोनों फरार हो गए।
विज्ञापन
शनिवार की शाम फोनकर अपने भाई खुशीराम को हत्यारोपी रामरतन ने घटनाक्रम बताया। भाई की सूचना पर पहुंची कोतवाली प्रभारी राजीव सिरोही पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। देखा कि आकाश का शव घर में चारपाई पर पड़ा हुआ था। इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी।
विज्ञापन
एसपी मनोज सोनकर, सीओ सिटी आरके तिवारी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पंचायतनामा की कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरोपियों की तलाश में पुलिस ने दबिशें दीं। रविवार सुबह जिला अलीगढ़ के गंगीरी से हत्यारोपी मां-बाप को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पूछताछ में हत्या के कारण का खुलासा हुआ।
सीओ आरके तिवारी ने बताया कि रामरतन की पहली पत्नी सुनीता थी। वर्ष 2006 में उसकी मौत हो गई। उसके बाद रामरतन ने 13 साल पहले 2007 में बंगाल की महिला विमला के साथ शादी कर ली। पहली पत्नी से दो पुत्र आकाश(24) और विकास(19) थे। रामरतन की दूसरी शादी होते ही दोनों पुत्र अपनी ननिहाल अमांपुर क्षेत्र के गांव वनगांव चले गए।
तीन साल पहले छोटे भाई की मौत हो गई, जबकि बड़ा भाई आकाश अकेला रह गया। रामरतन पर नौ बीघा जमीन है। वह जमीन बेचना चाहता था। चार महीने पहले ही आकाश ननिहाल से गांव नगला मामो में आकर अपनी सौतेली मां और पिता के साथ रहने लगा। सौतेली मां के भी दो पुत्र हैं। सौतेली मां और पिता आकाश को जमीन का हिस्सा नहीं देना चाहते थे। इसी के चलते रामरतन और उसकी दूसरी पत्नी ने आकाश की हत्या की साजिश रच डाली। हत्यारे के भाई खुशीराम की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
जमीनी विवाद में रामरतन ने अपनी दूसरी पत्नी के साथ मिलकर पुत्र की हत्या की है। मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू करा दी है। हत्यारोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया है- मनोज सोनकर, एसपी।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।