फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   father killed son for money in kasganj

रुपयों की खातिर बेटे की हत्या, फोन पर कलयुगी बाप ने बताया- कमरे में बंद है लाश

Mon, 23 Nov 2020 12:01 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 23 Nov 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
father killed son for money in kasganj
मृतक आकाश का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

कासगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला मामो में जमीनी विवाद में सौतेली मां और पिता ने बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी मां बाप फरार हो गए। वारदात के 24 घंटे बाद सूचना मिलने पर पुलिस ने हत्यारोपी मां बाप को गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारे के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। शव का पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन



घटना का शिकार नगला मामो निवासी आकाश (24) पुत्र रामरतन हुआ है। शुक्रवार रात लगभग 9 बजे रामरतन ने अपनी दूसरी पत्नी विमला के साथ मिलकर पहली पत्नी के पुत्र आकाश के साथ मारपीट की और गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को घर में ही चारपाई पर डालकर दोनों फरार हो गए।
विज्ञापन


शनिवार की शाम फोनकर अपने भाई खुशीराम को हत्यारोपी रामरतन ने घटनाक्रम बताया। भाई की सूचना पर पहुंची कोतवाली प्रभारी राजीव सिरोही पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। देखा कि आकाश का शव घर में चारपाई पर पड़ा हुआ था। इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी मनोज सोनकर, सीओ सिटी आरके तिवारी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पंचायतनामा की कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरोपियों की तलाश में पुलिस ने दबिशें दीं। रविवार सुबह जिला अलीगढ़ के गंगीरी से हत्यारोपी मां-बाप को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पूछताछ में हत्या के कारण का खुलासा हुआ।


सीओ आरके तिवारी ने बताया कि रामरतन की पहली पत्नी सुनीता थी। वर्ष 2006 में उसकी मौत हो गई। उसके बाद रामरतन ने 13 साल पहले 2007 में बंगाल की महिला विमला के साथ शादी कर ली। पहली पत्नी से दो पुत्र आकाश(24) और विकास(19) थे। रामरतन की दूसरी शादी होते ही दोनों पुत्र अपनी ननिहाल अमांपुर क्षेत्र के गांव वनगांव चले गए।


तीन साल पहले छोटे भाई की मौत हो गई, जबकि बड़ा भाई आकाश अकेला रह गया। रामरतन पर नौ बीघा जमीन है। वह जमीन बेचना चाहता था। चार महीने पहले ही आकाश ननिहाल से गांव नगला मामो में आकर अपनी सौतेली मां और पिता के साथ रहने लगा। सौतेली मां के भी दो पुत्र हैं। सौतेली मां और पिता आकाश को जमीन का हिस्सा नहीं देना चाहते थे। इसी के चलते रामरतन और उसकी दूसरी पत्नी ने आकाश की हत्या की साजिश रच डाली।  हत्यारे के भाई खुशीराम की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

जमीनी विवाद में रामरतन ने अपनी दूसरी पत्नी के साथ मिलकर पुत्र की हत्या की है। मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू करा दी है। हत्यारोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया है- मनोज सोनकर, एसपी।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed