{"_id":"595e5db44f1c1b49578b463b","slug":"father-killed-his-son-in-law-in-kasganj-for-taking-revenge","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी के प्रेमविवाह से खफा बाप ने दामाद को घर बुलाकर मार दी गोली ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटी के प्रेमविवाह से खफा बाप ने दामाद को घर बुलाकर मार दी गोली
ब्यूरो/अमर उजाला कासगंज
Updated Thu, 06 Jul 2017 09:26 PM IST
विज्ञापन
Firing
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज में सिढ़पुरा के ग्राम बल्हारपुर में दामाद और उसके भाई को समझौते के लिए धोखे से बुलाकर गोली मार दी गई। आरोपियों ने उनसे एक लाख रुपये भी ले लिए। घायलों को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए दोनों घायलों को अलीगढ़ रेफर कर दिया है। मामले में तीन के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
बताया गया है कि जितेंद्र पुत्र राजवीर सिंह निवासी चंदनपुर पटियाली मार्च माह में सिढ़पुरा के बल्हारपुर से एक युवती को भगाकर ले गया था। इस मामले में जितेंद्र व उसके चाचा राजेश के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया गया। पुलिस ने पिछले माह उसे बरामद कर लिया। इस बीच युवती ने जितेंद्र से शादी भी कर ली।
इस मामले में हरवेश पुत्र वीर सिंह निवासी नगला ढक जैथरा एटा ने एक लाख रुपये में फैसला करा देने का भरोसा दिया। दोनों युवक नकदी लेकर बुधवार की रात को बल्हारपुर पहुंच गए। उनसे एक लाख रुपये ले लिए गए। रात के समय दोनों युवकों को वहीं रोक लिया। जब वे गुरुवार की सुबह अपने घर जाने को हुए तो युवती के पिता हाकिम सिंह व उसके पुत्र ने गोली चला दी। दोनों गोली लगने से घायल हो गए। गोली लगने से दोनों लहूलुहान होकर गिर पड़े।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में पहुंचाया। जितेंद्र ने घटना की जानकारी अपने भाई रमेश को दी। सूचना पर वह सिढ़प़ुरा अस्पताल पहुंच गया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए दोनों को अलीगढ़ रेफर कर दिया। भाई रमेश की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घायल दोनो युवक लड़की को भगाने के मामले में नामजद हैं।