{"_id":"600fd94f015f6f7ad656d5bc","slug":"father-kidnaps-his-son-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: पिता ने कराया अपने मासूम बेटे का अपहरण, खुलासा होने पर परिवारवाले रह गए हैरान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आगरा: पिता ने कराया अपने मासूम बेटे का अपहरण, खुलासा होने पर परिवारवाले रह गए हैरान
Wed, 27 Jan 2021 12:03 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 27 Jan 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
अपहरण (सांकेतिक तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में घरवालों से रुपये वसूलने के लिए एक युवक ने अपने बेटे का अपहरण करा दिया। इस वारदात में उसने अपने साझीदार को शामिल किया। अपहरण का आरोप बहनोई पर लगाया गया। पुलिस ने सोमवार की रात अपहृत बेटे को साझीदार के घर से बरामद कर इसका खुलासा किया। पुलिस ने आरोपी पिता समेत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
चौंकाने वाला यह मामला पिनाहट कस्बा का है। एसओ पिनाहट अमित कुमार ने बताया कि कस्बा के चचिहा रोड निवासी इंद्रजीत ने रविवार को अपने आठ वर्षीय बेटे आदर्श के लापता होने की शिकायत पुलिस से की। अपहरण की आशंका जताते हुए बहनोई रामजीत निवासी उझावनी, फतेहाबाद पर आरोप लगाया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- सर्द रात में कंबल ओढ़कर सड़क किनारे सो रही थी युवती, पुलिस पहुंची तो सामने आया यह सच
विज्ञापन
एसओ के मुताबिक मामले की जांच की गई, तो इंद्रजीत से भाइयों के बीच संपत्ति विवाद का पता चला। कुछ दिन पूर्व इंद्रजीत के पिता सियाराम ने पिनाहट कस्बा स्थित अपनी जमीन 23 लाख रुपये में बेची थी। तीनों बेटों के लिए 13 लाख में फतेहाबाद जमीन खरीद दी थी। दो बेटों को ढाई-ढाई लाख रुपये देकर बाकी रकम अपने पास रख ली थी।
पिता से यही ढाई लाख वसूलने के लिए इंद्रजीत ने अपने बेटे की अपहरण की साजिश रची थी। सोमवार की रात पुलिस ने उसके बेटे आदर्श को पूर्वी उर्फ गुलाब सिंह निवासी गुर्जा रामजस थाना बसई अरेला के घर से बरामद कर इसका खुलासा किया। पुलिस ने गुलाब सिंह और आरोपी पिता इंद्रजीत को भी गिरफ्तार कर लिया है। घटना के खुलासे से आरोपी के परिवारवाले हैरान हैं।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।