फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fatehpur sikri1

फतेहपुर सीकरी में हर्ष फायरिंग में युवक की मौत

Sat, 25 Feb 2017 12:48 AM IST
फतेहपुर सीकरी में हर्ष फायरिंग में युवक की मौत
फतेहपुर सीकरी में हर्ष फायरिंग में युवक की मौत Updated Sat, 25 Feb 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
fatehpur sikri1
Gun

विज्ञापन
सामरा गांव में शुक्रवार रात करीब साढ़े सात बजे सगाई समारोह के दौरान की जा रही हर्ष फायरिंग ने आसिव ( 22) की जान ले ली। आरोप दूसरे समुदाय के रिटायर्ड फौजी पर है। वह अपनी लाइसेंसी बंदूक से एक के बाद एक गोली दागे जा रहा था। एक गोली आसिव की गर्दन पर लगी। उसने वहीं पर दम तोड़ दिया। उसकी लाश गिरते ही आरोपी भाग निकला। घटना से गांव में सांप्रदायिक तनाव बन गया। पुलिस तैनात कर दी गई है।
सगाई समारोह नवाब खां के बेटों आसिफ और आमिर का था। शाम का दावत चल रही थी। गांव का रिटायर्ड फौजी इसमें शरीक था। उसने लाइसेंसी बंदूक उठाई और हवा में फायर करने शुरू कर दिए। महिलाओं ने उसे रोका, लेकिन माना नहीं। बोला, उसका खुशी मनाने का यही तरीका है। गांव में पता कैसे चलेगा कि नवाब के बेटों की सगाई चढ़ रही है।
विज्ञापन

लोहरे का बेटा आसिव उसके पीछे खड़ा था। तभी अचानक बंदूक की नाल की दिशा बदली और इससे निकली गोली आसिव की गर्दन में लगी। अगले ही पल वह गिर पड़ा। वहां खून ही खून हो गया। समारोह में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर फतेहपुर थाना सीकरी की पुलिस भी पहुंच गई। देर रात तक पुलिस को तहरीर नहीं मिली थी। थाना प्रभारी का कहना था कि अगर तहरीर नहीं आती है तो पुलिस अपनी ओर से केस दर्ज करेगी। 


जमा नहीं कराई थी लाइसेंसी बंदूक
फतेहपुर सीकरी। चुनाव आयोग की सख्ती केबावजूद पुलिस ने कई लोगों से लाइसेंसी असलहा जमा नहीं कराए। इनमें रिटायर्ड फौजी भी शामिल हैं। बंदूक उसी के पास थी। ऐसे और भी लोग हैं जो असलहा लेकर घूम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed