फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fatehabad hospital

सलीम हास्पिटल के अल्ट्रासाउंड  सेंटर का लाइसेंस निरस्त किया

Wed, 28 Sep 2016 01:17 AM IST
सलीम हास्पिटल के अल्ट्रासाउंड  सेंटर का लाइसेंस निरस्त किया
सलीम हास्पिटल के अल्ट्रासाउंड  सेंटर का लाइसेंस निरस्त किया Updated Wed, 28 Sep 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
fatehabad hospital
सलीम हास्पिटल के अल्ट्रासाउंड  सेंटर का लाइसेंस निरस्त किया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
सलीम हास्पिटल के अल्ट्रासाउंड सेंटर का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल के बाहर निरस्तीकरण का नोटिस भी चस्पा कर दिया है। टीम ने यहां से मरीजों के रिकार्ड, रजिस्टर समेत तमाम कागजात जब्त किए हैं।
राजस्थान पुलिस ने बीते गुरुवार को डमी मरीज के सहारे हास्पिटल में चल रहे भ्रूण लिंग जांच के रैकेट को पकड़ा था। अस्पताल संचालक अलीमुद्दीन और उसकी पत्नी शरबती भी इसमें शामिल थी। एजेंट के जरिये मरीजों को यहां लाया जाता। जांच करने के बाद मोटी फीस वसूली जाती। एजेंट को भी तय रकम मिलती। स्वास्थ्य विभाग के पीसीपीएनडीटी एक्ट प्रभारी डा. वीरेंद्र भारती ने बताया कि मशीन सील कर लाइसेंस निरस्त कर दिया है। रिपोर्ट तैयार करने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन


मेडिकल वेस्ट का मिला ढेर
अल्ट्रासाउंड सेंटर का लाइसेंस निरस्त जरूर कर दिया गया हो, लेकिन हास्पिटल पर कार्रवाई करने की हिम्मत स्वास्थ्य विभाग नहीं जुटा पा रहा। यहां निरीक्षण करने गई टीम को मानक पूरे होते नहीं मिले। खुले में मेडिकल वेस्ट पड़ा था। अग्निशमन यंत्र तक नहीं थे। ऐसी तमाम खामियों के बाद भी स्वास्थ्य विभाग आंखें बंद किए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed