फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   farmer killed in mathura

मथुरा: खेत पर सो रहे किसान की गला रेतकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

Fri, 22 Mar 2019 01:27 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 22 Mar 2019 01:27 PM IST
विज्ञापन
farmer killed in mathura
प्रतीकात्मक तस्वीर
मथुरा के थाना फराह क्षेत्र में झोपड़ी में सो रहे किसान की गला रेतकर हत्या कर दी गई। गुरुवार की सुबह जब परिजन खेत पर पहुंचे तो उसका रक्त रंजित शव झोपड़ी में पड़ा मिला। सूचना पाकर घटनास्थल पर पुलिस पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन


घटना थाना क्षेत्र के गांव पिलुआ की है। आलू खोदाई के कारण गांव का गोपाल (65) पुत्र रामस्वरूप बुधवार रात को खेत पर बनी झोपड़ी में सो रहा था। रात को किसी वक्त उसकी हत्या कर दी। अगले दिन सुबह जब परिजन वहां पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। 
विज्ञापन


किसान गोपाल का रक्त रंजित शव झोपड़ी के अंदर पड़ा था। किसान की हत्या से होली के मौके पर परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक गोपाल का एक ही बेटा ओमप्रकाश है। उसने थाना राया में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस पर पुलिस जांच में जुट गई है। हालांकि अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed