{"_id":"5f75828e8ebc3ec5f1251a21","slug":"farm-house-owner-commits-suicide-after-posting-on-facebook-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: फेसबुक पर पोस्ट कर फार्म हाउस संचालक ने की आत्महत्या, फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आगरा: फेसबुक पर पोस्ट कर फार्म हाउस संचालक ने की आत्महत्या, फंदे से लटका मिला शव
Thu, 01 Oct 2020 12:47 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 01 Oct 2020 12:47 PM IST
सार
- आगरा में मंगलवार रात को फार्म हाउस के संचालक ने फेसबुक पर पोस्ट करने के बाद आत्महत्या कर ली। दिल्ली पुलिस से जानकारी मिलने पर यूपी 112 की पीआरवी परिजनों के पास पहुंची।संचालक का शव फार्म हाउस में फंदे से लटका मिला। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के पीछे गृहक्लेश की आशंका है।
विज्ञापन
शैलेंद्र चौधरी का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जगदीशपुरा क्षेत्र के अवधपुरी में शैलेंद्र चौधरी (35) पुत्र मान सिंह का श्री गोपाल जी नाम से फार्म हाउस है। शैलेंद्र के भाई अवधपुरी निवासी सुरेंद्र चौधरी ने पुलिस को बताया कि शैलेंद्र मंगलवार रात तकरीबन आठ बजे खाना खाकर पत्नी पूजा से रोज की तरह टहलने की कहकर घर से निकले थे। दो घंटे तक नहीं लौटने पर पत्नी ने मोबाइल मिलाया, लेकिन फोन नहीं उठा। इस पर पत्नी ने सोचा कि फार्म हाउस पर रुक गए होंगे।
विज्ञापन
रात तकरीबन 11:30 बजे पीआरवी 112 शैलेंद्र के पिता मान सिंह के घर पहुंची। उनसे शैलेंद्र के बारे में पूछताछ की। उन्हें उसके बारे में जानकारी नहीं थी क्योंकि शैलेंद्र दूसरे घर में रहता था। वह पुलिस को शैलेंद्र के घर लेकर आए। यहां पत्नी पूजा मिली। उन्होंने बताया कि पति टहलने गए हैं। इसके बाद नहीं आए हैं। पुलिस के साथ परिजन फार्म हाउस पर आ गए। कमरे में शैलेंद्र का शव पंखे पर रस्सी से बांधे गए फंदे से लटका मिला। पुलिस ने कमरे की तलाशी ली, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।
विज्ञापन
फेसबुक यूजर ने सूचना दी
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि मंगलवार रात तकरीबन 11 बजे दिल्ली पुलिस को किसी फेसबुक यूजर ने शैलेंद्र चौधरी द्वारा फेसबुक पर अपनी खुदकुशी के बारे में की गई पोस्ट के बारे में सूचना दी थी। इस पर दिल्ली पुलिस ने आगरा पुलिस से संपर्क किया। सूचना पर तत्काल पीआरवी को भेजा गया लेकिन शैलेंद्र खुदकुशी कर चुके थे। खुदकुशी के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल पारिवारिक कारण की आशंका है।
विज्ञापन
Trending Videos
कॉल डिटेल निकलवाएगी पुलिस
पुलिस के सामने यह सवाल है कि शैलेंद्र ने आखिर आत्महत्या क्यों की। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजन कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं हैं। शैलेंद्र की छह साल की बेटी और चार साल का बेटा है। पुलिस मोबाइल की कॉल डिटेल निकालेगी, जिससे यह पता चल सके कि उसने आखिर बार किससे बात की। फेसबुक फ्रेंड लिस्ट भी देखी जाएगी।
तीन भाइयों में सबसे छोटे थे
शैलेंद्र तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। वह बड़े भाई राजपाल के साथ फार्म हाउस देखते थे। मंझले भाई सुरेंद्र शिक्षक हैं। तीनों की अलग-अलग कोठी हैं। माता-पिता अलग मकान में रहते हैं। भाई सुरेंद्र ने बताया कि परिवार में किसी तरह का विवाद नहीं है। किसी तरह की समस्या नहीं है।
तीन भाइयों में सबसे छोटे थे
शैलेंद्र तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। वह बड़े भाई राजपाल के साथ फार्म हाउस देखते थे। मंझले भाई सुरेंद्र शिक्षक हैं। तीनों की अलग-अलग कोठी हैं। माता-पिता अलग मकान में रहते हैं। भाई सुरेंद्र ने बताया कि परिवार में किसी तरह का विवाद नहीं है। किसी तरह की समस्या नहीं है।