फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   factory worker shoot by security in charge in agra

दिवाली से पहले वेतन की मांग कर रहे फैक्टरी कर्मचारी को मारी गोली, आरोपी सुरक्षा प्रभारी गिरफ्तार

Fri, 18 Oct 2019 12:49 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 18 Oct 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
factory worker shoot by security in charge in agra
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
आगरा के रुनकता स्थित एक वाटर पार्क के परिसर में दिवाली के मौके पर वेतन की मांग कर रहे फैक्टरी के कर्मचारी को गोली मार दी गई। तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर कर्मचारी साथियों संग धरना दे रहा था। तभी सुरक्षा प्रभारी ने लाइसेंस पिस्टल से फायरिंग कर दी। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


मथुरा के थाना फरह के गांव सनौटा निवासी मेघ श्याम (42) रुनकता स्थित आरसीसी ईको बिल्ड सिस्टम कंपनी में कर्मचारी है। कंपनी बंद पड़े वाटर पार्क में संचालित हो रही है। फैक्टरी में लोहे का सामान बनाया जाता है। आरोप के मुताबिक, फैक्टरी में 35 कर्मचारी काम करते हैं। मगर, कर्मचारियों को तीन महीने से वेतन नहीं मिला है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  चेकिंग में नशे में मिला यूपी 100 का सिपाही, थाने में कर दी ऐसी हरकत कि एसपी ने उठाया 'बड़ा कदम'
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को कर्मचारी धरने पर बैठ गए और नारेबाजी शुरू कर दी। सुरक्षा प्रभारी गांव तोरा निवासी मनोज दीक्षित आ गया। कर्मचारियों का उससे विवाद हो गया। कहासुनी के दौरान उसने लाइसेंसी पिस्टल से मेघश्याम को गोली मार दी। गोली उसके सीधे हाथ को छूती हुई निकल गई। वो घायल हो गया। इससे अफरातफरी मच गई। 

कर्मचारी घायल मेघ श्याम को निजी अस्पताल में ले गए। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। चौकी रुनकता के प्रभारी ने बताया कि मनोज को गिरफ्तार कर गुरुवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। उसकी लाइसेंस पिस्टल को जब्त कर लिया गया है।


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed