{"_id":"5da15d3c8ebc3e01622a30b6","slug":"facebook-friend-fraud-with-agra-youth-in-the-name-of-dating","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'लंदन वाली' दोस्त से डेटिंग के चक्कर में फंसा युवक, सच्चाई सामने आई तो उड़ गए होश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
'लंदन वाली' दोस्त से डेटिंग के चक्कर में फंसा युवक, सच्चाई सामने आई तो उड़ गए होश
Sat, 12 Oct 2019 10:27 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 12 Oct 2019 10:27 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के थाना सदर क्षेत्र का एक युवक साइबर अपराधियों का शिकार बन गया। यूके की युवती बनकर उसको मिलने का झांसा दिया गया। एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों के पकड़ने की बात कहकर खाते में 30 हजार रुपये जमा करा लिए गए। जब उसे ठगी का पता चला तो उसके होश उड़ गए।
गांव रजरई निवासी अनुज अग्रवाल एक कंपनी में नौकरी करता है। उन्होंने बताया कि फेसबुक पर युवती रोज स्मिथ के नाम की आईडी थी। 27 सितंबर को युवक की उससे दोस्ती हो गई। उसने खुद को यूके की रहने वाली बताया। इसके बाद अनुजकी फेसबुक मैसेंजर पर बात होने लगी। युवती उससे व्हाट्स एप चैट भी करती थी।
आठ अक्तूबर को युवती ने कहा कि वो उससे मिलने भारत आ रही है। उसके लिए महंगे गिफ्ट भी लेकर आएगी। नौ अक्तूबर को एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने कहा कि युवती से बात कर लो। वो मुसीबत में है। इस पर अनुज ने युवती को कॉल किया।

ऐसे जमा कराए रुपये
युवती ने बताया कि वो मुंबई एयरपोर्ट पर है। मगर, कस्टम अधिकारियों ने पकड़ लिया है। सामान लाने की वजह से टैक्स की मांग की जा रही है। उसका डेबिट कार्ड काम नहीं कर रहा है। इस कारण 30 हजार रुपयों की जरूरत है।
इस पर अनुज रुपये जमा करने के लिए तैयार हो गया। उसने फेडरल बैंक के खाते में रकम जमा कर दी। इसके बाद फिर से कॉल आया। इस बार कहा कि युवती तभी जा सकती है, जब वो आतंक विरोधी प्रमाण पत्र लेगी।
इसके लिए 50 हजार रुपये जमा करने को कहा। यह सुनकर अनुज को शक हो गया। उसने रकम जमा नहीं की। शुक्रवार को थाना सदर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। मामले की जांच साइबर क्राइम सेल को भेजी गई है।
फेसबुक पर अनजान दोस्तों से रहें सावधान
साइबर एक्सपर्ट दानिश शर्मा के मुताबिक, फेसबुक पर दोस्त बनाते समय सावधानी बरतनी चाहिए। अंजान दोस्त नहीं बनाने चाहिए। इसके अलावा कोई मिलने के लिए रकम की मांग कर रहा है तो उस पर भरोसा नहीं करना चाहिए। विदेशी दोस्तों के एयरपोर्ट पर फंसने का झांसा देने वाले साइबर अपराधी भी हो सकते हैं।