{"_id":"5a5cc03c4f1c1b84268b4920","slug":"ex-army-man-fiercely-firing-in-etah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सैनिक ने परिजनों और खुद को घर में कैद कर की ताबातोड़ फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व सैनिक ने परिजनों और खुद को घर में कैद कर की ताबातोड़ फायरिंग
क्राइम डेस्क, अमर उजाला एटा
Updated Mon, 15 Jan 2018 08:22 PM IST
विज्ञापन
फायरिंग के दौरान मौके पर जुटे लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहे पूर्व सैनिक ने सोमवार को परिवारीजनों को घर में बंद करके रायफल से जमकर फायरिंग की। जिससे मोहल्ले के लोगों में दहशत फैल गई।
सूचना पर क्षेत्राधिकारी सहित कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के समझाने के बाद भी पूर्व सैनिक ने गेट नहीं खोला और न परिजनों को बाहर निकलने दिया। दो बजे सूचना पर पहुंची पुलिस देर शाम तक उसके घर के पास मौजूद रही।
मैनपुरी के गांव देवपुरा निवासी अवधेश सेना से सेवानिवृत्त है। वर्तमान में वह दिल्ली स्थित एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। सोमवार सुबह करीब छह बजे वह दिल्ली से घर लौटा था।
विज्ञापन
दोपहर को सोकर उठने के बाद रायफल हाथ में उठा ली। इसके बाद वह अचानक फायर करने लगा। जिसका घर के लोगों ने विरोध किया। इस पर उन लोगों पर भी रायफल तान दी।

पुलिस घर के बाहर तैनात
इसके बाद परिजन भागते हुए कमरों में बंद हो गए। पूर्व सैनिक ने एक दो तीन कहते हुए करीब आठ से दस राउंड फायरिंग की। इसे देख आस पास के लोगों में दहशत फैल गई और वे घरों में छुप कर बैठ गए। साथ ही घटना से पुलिस को अवगत कराया।
सूचना पाकर क्षेत्राधिकारी सदर के साथ ही कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने फौजी को समझाते हुए बाहर निकलने के लिए कहा।
लाख कोशिश के बाद भी पुलिस की फौजी ने कोई बात नहीं सुनी और गेट नहीं खोला। इस तरह से देर शाम तक कोतवाली नगर पुलिस फौजी के घर के आसपास तैनात रही।

दिल्ली में भी की थी फायरिंग
लोगों ने बताया कि दिल्ली में नौकरी करते वक्त भी पूर्व सैनिक ने वहां भी ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए दहशत फैलाई थी। जानकारी मिलने पर परिवारीजन उसे बुलाने के लिए दिल्ली गए थे।
कार में बैठाकर उसको घर के लोग लेकर आ रहे थे। रास्ते में उसने फिर फायरिंग की और कार छोड़कर भाग निकला इसके बाद वह अकेला वहां से बस में बैठकर सुबह घर लौटा था।
सात साल पहले भी इसी तरह की हरकत वह कर चुका है। उस समय भी फौजी इसी मोहल्ले के दूसरे व्यक्ति के मकान में किराए रहता था।