फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   evidence against gaga will given by rajkumar family

राजकुमार का परिवार ही देगा गागा के खिलाफ सुबूत

Tue, 05 Jul 2016 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Tue, 05 Jul 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
evidence against gaga will given by rajkumar family
बेची गई संपत्ति का ब्योरा अभी तक नहीं जुटा पाई है पुलिस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
भरतपुर हाउस गोलीकांड में मारे गए जूता कारोबारी राजकुमार लालवानी की हत्या के मामले में साजिश के आरोपी स्वदेश वर्मा उर्फ गागा के खिलाफ सुबूत भी नहीं जुटा पा रही है पुलिस। अब राजकुमार का परिवार ही साक्ष्य तलाशने में लगा है। पुलिस को उन तमाम संपत्ति का ब्योरा सौंपा जाएगा जो गागा के दबाव के चलते बेची गई। इनमें एक फार्म हाउस और आधा दर्जन प्लाट बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इस केस के तीन आरोपियों में से सराफ संजीव रस्तोगी के खिलाफ भी पुलिस कोई ठोस साक्ष्य हासिल नहीं कर पाई थी। बाद में राजकुमार की पत्नी निर्मला ने बयान दर्ज कराया। तब जाकर पुलिस की जांच को बल मिला। संजीव पर हत्या का आरोप है। इसी केस में संजीव के दोस्त गागा पर साजिश रचने का आरोप है। लेकिन पुलिस उसके खिलाफ षणयंत्र का कोई साक्ष्य नहीं जुटा पाई। यह जानकारी शुरू में ही मिल गई थी कि डिब्बा कारोबार में राजकुमार को करोड़ों का घाटा हुआ था। गागा डिब्बा कारोबारी है। उसने ही राजकुमार पर प्रोपर्टी बेचने का दबाव बनाया। इसमें संजीव ने उसकी मदद की। कई प्रोपर्टी बेची गई। अब भरतपुर हाउस स्थित कोठी को संजीव हड़पना चाहता था।
विज्ञापन

लेकिन पुलिस इसके साक्ष्य नहीं जुटा पाई। जिस कागज पर संजीव ने कोठी अपने नाम लिखवाई, वह अभी तक बरामद नहीं हुआ। जो प्रोपर्टी राजकुमार ने बेची, रजिस्ट्री ऑफिस से उनका ब्योरा नहीं लिया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अब राजकुमार के परिवार से ही बेची गई संपत्ति का विवरण मांगा गया है। इसमें देखा जाएगा कि संपत्त्ति किस किसको बेची गई। उससे पूछताछ की जाएगी। मालूम किया जाएगा कि बिकवाने में गागा की भूमिका रही या नहीं। उधर, गागा का कोई सुराग नहीं लगा पा रही है पुलिस।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed