फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   etmadpur

देसी पटाखों ने उजाड़ दीं दिवाली की खुशियां

Fri, 13 Nov 2015 02:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा Updated Fri, 13 Nov 2015 02:00 AM IST
विज्ञापन
etmadpur
गांव धौर्रा और नगला खरगा में आतिशबाजी बनाने का काम होता है। सात लाइसेंस हैं, जबकि काम करने वाले लगभग दो दर्जन से अधिक हैं। देसी बम भी बनाए जाते हैं। दर्जनभर से अधिक हादसे हो चुके हैं। इनमें कई दर्जन लोग अपनी जान गवां चुके हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2003 में एत्मादपुर थाने में जब्त की गई आतिशबाजी में विस्फोट हो गया था, इसमें एक बच्चे सहित दो की मौत हुई थी। 2004 में धौर्रा से देसी बम ले जा रहे स्कूटर में जवाहरपुल पर विस्फोट हुआ था। एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। नगला खरगा में गांव के बाहर बने पटाखे के गोदाम में विस्फोट से पांच लोगों की मौत हुई थी। गांव के भीतर आतिशबाजी बनानेे के दौरान विस्फोट से तीन लोगों की जान गई थी। टेंपो में कुबेरपुर के पास देसी बम में विस्फोट होने से दो लोगों की जान गई थी। नगला गोला में खेत पर बम बनाते समय विस्फोट से तीन लोगों की मौत हो गई थी। 2014 में गांव धौर्रा में महिला की विस्फोट में मौत हो गई थी।
विज्ञापन

कुतुकपुर और कमालपुर में नहीं मनी दिवाली
विस्फोट में मृत बिजेंद्र टेढ़ी बगिया में अपनी बहन नीरू देवी के यहां रहकर पढ़ाई कर रहा था। वह पार्ट टाइम जॉब भी करता था। सामान खरीदने को गया था। उसकी मौत की खबर पहुंचने पर फीरोजाबाद के गांव कमालपुर में दिवाली नहीं मनाई गई। इसी तरह सुरेश के गांव कुतुकपुर में भी ग्रामीणों ने दिवाली नहीं मनाई। सुरेश दिल्ली में चूड़ी का काम करता था। त्योहार पर घर लौट रहा था। वहीं नगला हरकेशी के श्याम सिंह भी दिवाली पर सामान की खरीदारी करने रामबाग आ रहे थे। भागूपुर चौरहा से टाटा मैजिक में बैठे थे। श्याम के चार बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोरेंसिक और बम डिस्पोजल टीम भी पहुंची
हाईवे पर मैजिक में विस्फोट की घटना की जांच के लिए फोरेंसिक टीम के साथ ही बम डिस्पोजल टीम भी मौके पर पहुंची। एसपीआरए बबीता साहू, सीओ जगवीर सिंह ने मौका मुआयना किया। पुलिस को फतेहाबाद के लाइसेंसधारी का परचा मिला है। पुलिस जांच कर रही है कि देसी बम कहां बने थे। लोगों ने बताया कि पेंसिल बम को पटकने से उस में विस्फोट हो जाता है। अनुमान है कि गाड़ी की छत पर रखे थैले में पेंसिल बम रहे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed