{"_id":"570d53114f1c1b86114a6bdb","slug":"etmadpur-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी बघेल समेत 38 भाजपा नेताओं पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसपी बघेल समेत 38 भाजपा नेताओं पर केस
एसपी बघेल समेत 38 भाजपा नेताओं पर केस
Updated Wed, 13 Apr 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
एसपी बघेल समेत 38 भाजपा नेताओं पर केस
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारा 144 का उल्लंघन कर एत्मादपुर तहसील के पास सोमवार को किए गए धरना प्रदर्शन के मामले में पुलिस ने 38 भाजपा नेताओं को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज किया है। इनमें भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफेसर एसपी बघेल भी शामिल हैं। इनके अलावा प्रदेश मंत्री रामप्रताप सिंह, पूर्व सांसद प्रभूदयाल कठेरिया और जिला पंचायत सदस्य राकेश बघेल भी आरोपी बनाए गए हैं।
यह केस निषेधाज्ञा के उल्लंघन की धारा 188 मेें दर्ज किया गया है। नामजद आरोपियों में पूर्व ब्लॉक प्रमुख टूंडला गुड्डू उर्फ हनुमंत बघेल, बिजेंद्र सिंह निवासी गारापुर, राजकुमार निवासी नगला सिरजी, शिवकुमार, अभयनाथ सिंह, श्यामू ठाकुर, केपी सिंह निवासीगण मोहल्ला फाटकान, हरवीर सिंह बघेल, रोहदास, रामअवतार, मनोज, राजू निवासीगण मोहल्ला सतौली हैं। इनके अलावा चंद्रपाल सिंह निवासी गोपीनगर, कृष्णवीर सिंह निवासी मोहल्ला बीचपुरवियान, दिनेश, पंकज, पिंकी फौजी, श्याम, आशू, हरी सिंह, रमेश, ओमकार, नरेंद्र, उमेश उर्फ भोला, जयप्रकाश, कमल, मुकेश, मनोज निवासी मोहल्ला सत्ता, सोनेंद्र, अरविंद बघेल निवासी मोहल्ला कटरा, कल्पना धाकरे, अजय परिहार उर्फ अज्जू दादा, नीटू, मेघ सिंह भी नामजद हैं। इनके अलावा अन्य आरोपी अज्ञात में है।
यह था मामला
एत्मादपुर में सब्जी व्यापारी निरोत्तम बघेल के साथ मारपीट और आपत्तिजनक हरकत की गई थी। इसके आरोप में सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष मुस्लिम खां, उनके चार भाई को गिरफ्तार किया गया। इनके खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग को लेकर भाजपा ने सोमवार को तहसील के समीप धरना दिया था।
विज्ञापन
इसलिए दर्ज हुआ केस
प्रशासन ने एत्मादपुर थाना क्षेत्र में पहले ही धारा 144 लगा दी थी। भाजपा नेताओं को नोटिस जारी किए गए थे। उन्हें चेतावनी दी गई थी कि अगर निषेधाज्ञा का उल्लंघन किया तो कार्रवाई होगी। मंगलवार को केस दर्ज कर लिया गया।
बार बार तोड़ेंगे धारा 144 : बघेल
एत्मादपुर। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा है, ‘हां हमने तोड़ी है धारा 144, हिंदुत्व के लिए बार-बार तोड़ेंगे। अभी हमारा संघर्ष खत्म नहीं हुआ, ये तो ट्रेलर था। अभियुक्तों के विरुद्ध गैंगेस्टर की कार्यवाही नहीं हुई तो आंदोलन होगा। पुलिस-प्रशासन ने अपनी कायरता छिपाने के लिए धारा 188 में मुकदमा दर्ज किया है। जब धरना-प्रदर्शन के लिए अनुमति मांगी गई थी, तब धारा 144 लागू नहीं थी।’
आज होगी दोनों समुदाय के लोगों से वार्ता
एत्मादपुर। नगर में बढ़ रहे तनाव के चलते टेंशन में आए पुलिस प्रशासन ने बुधवार को दोनों समुदायों की मीटिंग बुलाई है। इसमें दोनों ओर के प्रमुख लोगों को बुलाया गया है।
अब कठेरिया के साथ भाजपा
कार्यकर्ताओं ने किया मार्च
एत्मादपुर। एक ओर भाजपा नेताओं पर निषेधाज्ञा उल्लंघन का केस दर्ज किया जा रहा था। दूसरी तरफ केंद्रीय राज्यमंत्री रामशंकर कठेरिया के साथ भाजपाई पैदल मार्च कर रहे थे। इस बार पुलिस ने ध्यान नहीं दिया कि धारा 144 का उल्लंघन हो रहा है या नहीं।
पैदल मार्च मोहल्ला कटरा से शुरू हुआ। यहीं के निरोत्तम बघेल के साथ मारपीट और आपत्तिजनक हरकत की गई थी। इसका आरोप सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष मुस्लिम खां, उनके चार भाई और पिता पर है। कठेरिया बघेल और उनके परिवार से मिले। इसके बाद यहां से मार्च करते भाजपाई तकिया चौराहा, मेन बाजार, मोहल्ला शेखान होते हुए गिहार बस्ती पहुंचे। यहां कुछ दिन पहले लखन गिहार और उनकी गर्भवती पत्नी के साथ मारपीट की गई थी। आरोप दूसरे समुदाय के लोगों पर था। कठेरिया के साथ रामप्रताप सिंह, टीकम सिंह तोमर, रामकुमार शर्मा, प्रबल प्रताप सिंह उर्फ राकेश बघेल, आरएसएस के जिला संघ संचालक जयप्रकाश जैन, कार्यवाह सुबोध शर्मा, किशोर जैन आदि मौजूद रहे।
डीआईजी महोदय इन घटनाओं को रोकिए वरना...
केंद्रीय राज्यमंत्री ने मोबाइल पर डीआईजी से कार्रवाई करने के लिए कहा
एत्मादपुर। केंद्रीय राज्यमंत्री रामशंकर कठेरिया ने निरोत्तम बघेल से मिलने के बाद डीआईजी अजय मोहन शर्मा को फोन पर कहा कि एत्मादपुर में हो रही घटनाओं को रोकिए। इनकी पुनरावृत्ति न होने पाए, वरना इसका परिणाम अच्छा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि यहां पहले जैन मुनि पर हमला हुआ, फिर गर्भवती महिला को पीटा गया, इसके बाद सब्जी व्यापारी के साथ आपत्तिजनक हरकत की गई। आखिर एत्मादपुर में बार-बार ऐसा क्यों हो रहा है। डीएम और एसएसपी को एत्मादपुर भेजकर दोनों समुदाय के लोगों की बैठक बुलाकर कारण पता लगाएं। अभियुक्तों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।
उधर, डीआईजी अजय मोहन शर्मा ने बताया कि केंद्रीय राज्यमंत्री का फोन आया था। उन्होंने एत्मादपुर में दोनों समुदायों की मीटिंग कराने के लिए कहा है। पुलिस पहले से इस दिशा में काम कर रही है।