{"_id":"56e9c9974f1c1b6d5b8b4f74","slug":"etmadpur-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"टक्कर के बाद ट्रक में लगी आग, क्लीनर जिंदा जला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टक्कर के बाद ट्रक में लगी आग, क्लीनर जिंदा जला

Updated Thu, 17 Mar 2016 02:31 AM IST
विज्ञापन
टक्कर के बाद ट्रक में लगी आग, क्लीनर जिंदा जला
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा-फीरोजाबाद हाईवे पर नगला परमसुख के पास बुधवार तड़के दो ट्रकों की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस दौरान गेहूं भरे ट्रक में आग लगने से क्लीनर जिंदा जल गया। गेहूं भी जल गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फायरब्रिगेड मौके पर पहुंच गई। आग पर काबू पाने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। खबर लिखे जाने तक पुलिस मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई कर रही थी।
हादसा मंगलवार रात लगभग तीन बजे का है। भरतपुर (राजस्थान) में डींग के गांव नगला कोकले निवासी नारायण (19) पुत्र रमन ट्रक पर क्लीनर का काम करते थे। मंगलवार को गेहूं के बोरों को लदवाकर आगरा से फीरोजाबाद की तरफ जा रहे थे। तभी गांव नगला परमसुख के निकट भगवान फिलिंग स्टेशन के पास आगे चल रहे गिट्टी से भरे ट्रक में पीछे टक्कर लग गई। इसके कुछ देर बाद ही गेहूं से भरे ट्रक में आग लग गई। नारायण ट्रक में फंस गए। जबकि चालक निकल गया। आग की लपटों में घिरकर नारायण की जलकर मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर ब्रह्म सिंह मय पुलिस बल मौके पर पहुंच गए। फायरब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंच गई। जब तक आग पर काबू पाते तब तक नारायण के साथ गेहूं भी जल गया। पुलिस ने शव निकलाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
-----
आग पेट्रोल पंप तक पहुंचती तो...
एत्मादपुर। जिस जगह ट्रक में आग लगी, उसी के पास भगवान फिलिंग स्टेशन है। ट्रक में तेज धमाके के साथ डीजल के टैंक में आग लगी थी। यदि इसकी चिंगारी फिलिंग स्टेशन तक पहुंच जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। गनीमत रही कि पुलिस ने पास के ढाबे पर लगी सबमर्सिबल पंप चलवाकर आग बुझवाई।
विज्ञापन
-------
सीकरी-पिनाहट में वृद्धा समेत चार घायल
फतेहपुर सीकरी/पिनाहट। गुलिस्तां वाहन पार्किंग के पास मंगलवार देररात दो बाइक आपस में टकराने से तीन युवक घायल हो गए। मोहित उर्फ मोनू पुत्र मोहन सिंह चाहर निवासी सरसा अपने रिश्तेदार रामू के साथ बाइक से बाजार कर घर लौट रहा था। तभी लवकुश कालोनी मंडीगुड़ बाईपास निवासी सिंटू पुत्र कमरुद्दीन की तेज रफ्तार बाइक सामने से टकरा गईं। इससे तीनों घायल हो गए। उन्हें सीएचसी से आगरा रेफर कर दिया गया। पिनाहट-राजाखेडा मार्ग पर बुधवार दोपहर पैदल जा रही बादामी देवी (65) निवासी मिर्जापुर बसेड़ी धौलपुर पेट्रोल पंप के पास बाइक की चपेट में आकर घायल हो गईं। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है।