{"_id":"5c52df17bdec2237d6013a35","slug":"etah-police-arrested-five-robbers-in-robbery-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने किया डकैती का खुलासा, पांच बदमाश गिरफ्तार, सरगना सहित दो फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने किया डकैती का खुलासा, पांच बदमाश गिरफ्तार, सरगना सहित दो फरार
Thu, 31 Jan 2019 05:12 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 31 Jan 2019 05:12 PM IST
विज्ञापन
घटना के संबंध में प्रेसवार्ता करते एएसपी संजय कुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा में रिटायर्ड कर्मचारी के घर हुई डकैती की घटना का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने घटना में पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इन बदमाशों के पास से 60 हजार रुपये, आभूषण, दो तमंचे, 15 कारतूस, एक बाइक बरामद की गई है।
गुरुवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता करते हुए एएसपी संजय कुमार ने बताया कि पुलिस को रेलवे लाइन की तरफ कुछ लोगों के खड़े होने की सूचना मिली थी। इस पर कोतवाली नगर पुलिस और स्वाट टीम मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।
वहां से पुलिस ने विजय पुत्र नरेश निवासी महाराजपुर एका फिरोजाबाद, आशीष पुत्र रवीश निवासी दरिगपुर पिलुआ, कमलेश पुत्र हाकिम निवासी नगला भूड, राहुल पुत्र महीपाल निवासी श्यामविहार कालोनी और दिलीप पुत्र उदयवीर निवासी यादव नगर अवागढ़ को पकड़ा है।

ये सामान बरामद
बदमाशों से पूछताछ की गई तो उन्होंने शहर के वर्मा नगर में कर्मचारी राजवीर के घर डकैती की घटना को स्वीकार किया। पुलिस ने बदमाशों की निशानदेही पर 60 हजार रुपये, आभूषण, दो तमंचे, 16 कारतूस और एक बाइक बरामद की है। एसएसपी ने पुलिस टीम को 25 हजार का इनाम देने की बात कही है।
पुलिस के हाथ नहीं आया सरगना
पुलिस ने बताया कि घटना में सात लोग शामिल थे। इनमें से दो आरोपियों में सरगना अनिल अडंगा निवासी दरिगपुर और सोनू निवासी ककरावली पुलिस के हाथ नहीं लग सका है। स्वाट टीम प्रभारी विनय शर्मा ने बताया कि फरार आरोपी काफी शातिर हैं। इनके खिलाफ जिले के साथ ही आसपास जिले में कई मामले दर्ज है।
26 जनवरी की रात हुई थी घटना
26 जनवरी की रात को रिटायर्ड कलक्ट्रेट कर्मचारी राजवीर सिंह पुत्र कल्याण सिंह घर में सो रहे थे। उसी समय रात को बदमाशों ने परिवार को असलाहों के बल पर बंधक बनाकर दो लाख रुपये की नकदी और लाखों रुपये के जेवरात लूट लिए थे।